इमरान को मिला तुर्की का सहारा, राष्ट्रपति एर्दोगन गुरुवार को पहुंचेंगे पाकिस्तान

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन अपने दो दिवसीय आधिकारिक पाकिस्तान दौरे पर आज (गुरुवार को) यहां पहुंचेंगे. अधिकारियों और विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण है.

रेसेप तैयप एर्दोगन (Photo Credits: IANS)

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन अपने दो दिवसीय आधिकारिक पाकिस्तान दौरे पर आज (गुरुवार को) यहां पहुंचेंगे. अधिकारियों और विशेषज्ञों का मानना है कि यह यात्रा क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण है. एर्दोगन के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है जिसमें कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ-साथ प्रमुख तुर्की निगमों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) शामिल हैं. एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब पाकिस्तान कुआलालंपुर शिखर सम्मेलन से नदारद होने के कारण हुई क्षति की भरपाई करने की कोशिश कर रहा है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भी शिखर सम्मेलन में भाग लेना था, लेकिन मलेशिया, तुर्की, ईरान और कतर के नेताओं के इकट्ठा होने पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की चिंताओं का हवाला देते हुए अंतिम समय में बैठक से दूरी बना ली थी. सऊदी अरब ने इस शिखर सम्मेलन को कुछ इस्लामिक देशों द्वारा मुस्लिम दुनिया में एक नया ब्लॉक बनाने के प्रयास के रूप में देखा था. हालांकि, मेजबान मलेशिया और पाकिस्तान ने ऐसी धारणाओं को खारिज कर दिया था.

यह भी पढ़ें- तुर्की के राष्ट्रपति का दावा, पत्रकार खाशोगी की हत्या एक सोची समझी साजिश थी

विदेश कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि यात्रा के दौरान, खान और एर्दोगन के बीच चर्चाएं होंगी. इसके बाद वे पाकिस्तान-तुर्की हाई लेवल स्ट्रेटजिक कारपोरेशन काउंसिल (एचएलएससीसी) के 6वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे. सत्र के समापन पर एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. इस मौके पर कई महत्वपूर्ण समझौतों और ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी हो सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: तीसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को महज 157 रनों पर समेटा, शाहीन अफरीदी ने चटकाए 3 विकेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Smriti Mandhana Stats In ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा है स्मृति मंधाना का प्रदर्शन? यहां जानिए भारतीय उपकप्तान के आंकड़े

Pakistan vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंगलिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड