Turkey-Syria Earthquake Update: तुर्की में भूकंप से मरने वालों की संख्या 31 हजार के पार

पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप में अब तक मरने वालों की सख्ंया 31,643 हो गई है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ टीमों ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है, जबकि आपातकालीन टीमों ने जीवित बचे लोगों के लिए चिकित्सा सहायता, भोजन और आश्रय जैसी आवश्यकताएं प्रदान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं.

(Photo : Twitter)

अंकारा, 14 फरवरी : पिछले सप्ताह आए विनाशकारी भूकंप (Earthquake) में अब तक मरने वालों की सख्ंया 31,643 हो गई है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ टीमों ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है, जबकि आपातकालीन टीमों ने जीवित बचे लोगों के लिए चिकित्सा सहायता, भोजन और आश्रय जैसी आवश्यकताएं प्रदान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं. तुर्की की आपदा एजेंसी ने सोमवार को कहा कि लगभग 238500 खोज और बचाव कर्मी क्षेत्र में काम कर रहे हैं और 158,000 से अधिक लोगों को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया है.

तुर्की के उप-राष्ट्रपति फुअत ओकटे ने कहा, ढह गई इमारतों से अनाथ हुए 574 बच्चों को निकाला गया. इनमें से 76 को उनके परिजनों को सौंप दिया गया. 118 को परिवार और सामाजिक सेवा मंत्रालय से संबद्ध बाल देखभाल संस्थानों में रखा गया है. जबकि सैकड़ों अन्य का उपचार किया जा रहा है. यह भी पढ़ें : Turkey-Syria Earthquake Update: रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे दो लोगों को चमात्कारिक रूप से जिंदा निकला

तुर्की के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 77 देशों के 9,401 विदेशी कर्मी क्षेत्र में आपातकालीन प्रयासों में शामिल हैं, सात और देशों द्वारा बचाव दल भेजने की उम्मीद है. तुर्की में भूकंप से बचे हजारों लोग अब टेंट शहरों में रह रहे हैं या अस्थायी आश्रय के लिए दूसरे प्रांतों में जा रहे हैं. गौरतलब है कि 6 फरवरी को दक्षिणी तुर्की और उत्तरी सीरिया में 7.7 और 7.6 तीव्रता के दोहरे भूकंप आए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट