विदेश

ब्राजील के अमेजन जंगलों में पेड़ों के सफाए ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड, 43 फीसदी तक बढ़ गया पेड़ों का सफाया

ब्राजील ने अमेजन के जंगलों के बारे में संशोधित आंकड़े जारी किए, जिनमें सामने आया कि अमेजन वर्षावन में जुलाई 2019 तक 10,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र वन रहित हो गया है. पिछले एक दशक से ज्यादा वक्त में इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों का सफाया कभी नहीं हुआ. 12 माह की अवधि में 9,762 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पेड़ खत्म हो गए. पहले की तुलना में यह 29.5 प्रतिशत ज्यादा है.

ब्राजील के अमेजन जंगलों में पेड़ों के सफाए ने तोड़ा एक दशक का रिकॉर्ड, 43 फीसदी तक बढ़ गया पेड़ों का सफाया
अमेजन जंगल (Photo Credits: Instagram)

ब्रासीलिया: ब्राजील ने अमेजन (Amazon Rainforest) के जंगलों के बारे में बृहस्पतिवार को संशोधित आंकड़े जारी किए, जिनमें सामने आया कि अमेजन वर्षावन में जुलाई 2019 तक 10,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र वन रहित हो गया है. पिछले एक दशक से ज्यादा वक्त में इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों का सफाया कभी नहीं हुआ. नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस रिसर्च (National Centre for Aerospace Innovation and Research) ने पिछले हफ्ते कहा था कि उपग्रह से एकत्रित किए गए आंकड़ों में सामने आया है कि 12 माह की अवधि में 9,762 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पेड़ खत्म हो गए. पहले की तुलना में यह 29.5 प्रतिशत ज्यादा है.

आईएनपीई की तरफ से इस हफ्ते संशोधित आंकड़े जारी करने पर मालूम चला कि यह इजाफा जितना सोचा गया था, उससे कहीं अधिक था. विश्व के सबसे बड़े वर्षावन में पेड़ों का सफाया 43 फीसदी तक बढ़ गया था.

यह भी पढ़ें: यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने किया जांच, कहा- अमेजन के जंगलों में वायु प्रदूषण काफी हद तक बढ़ा

जुलाई में खत्म होने वाली 12 माह की अवधि में 10,100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पेड़ साफ हो गए थे. इसकी तुलना में अगस्त 2017 से जुलाई 2018 के बीच 7,033 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पेड़ों का सफाया हुआ. पेड़ों के सफाए की यह घटना 2008 के बाद सबसे बड़ी है, जब 12 माह की अवधि में अमेजन के जंगलों में 12,287 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पेड़ खत्म हो गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2019 11:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).