भारत से लौटने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों पर यात्रा पाबंदी 15 मई से आगे नहीं बढ़ायी जाएगी : मॉरिसन

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित भारत से स्वदेश लौटने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों पर 15 मई तक लगा यात्रा प्रतिबंध आगे नहीं बढ़ाया जाएगा तथा उन्हें स्वदेश लाने वाले विमान जल्द ही उड़ान भरेंगे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेलबर्न, 7 मई : प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन (Scott Morrison) ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित भारत से स्वदेश लौटने वाले ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों पर 15 मई तक लगा यात्रा प्रतिबंध आगे नहीं बढ़ाया जाएगा तथा उन्हें स्वदेश लाने वाले विमान जल्द ही उड़ान भरेंगे.ऑस्ट्रेलियाई सरकार (Australian Government) ने इतिहास में पहली बार हाल ही में स्वदेश लौटने से पहले भारत में 14 दिन तक का वक्त बिताने वाले अपने नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है. इस प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर सरकार ने पांच साल कैद या 50,899 अमेरिकी डॉलर का जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है. इस मामले पर सरकार के आदेश की अवधि 15 मई को समाप्त हो जाएगी. राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की शुक्रवार को हुई बैठक के बाद मॉरिसन ने इस पर सहमति जताई कि इस अवधि को और बढ़ाने की जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा, ‘‘यह फैसला लिया गया कि 15 मई तक का सुरक्षा आदेश काफी प्रभावी साबित हुआ और इसकी अवधि पूरी होने तक इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.’’ मॉरिसन की टिप्पणियां तब आई है जब एक दिन पहले 73 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई नागरिक ने सिडनी की संघीय अदालत में प्रतिबंध को चुनौती दी. यह व्यक्ति पिछले साल मार्च से बेंगलुरु में फंसा हुआ है. ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम भारत से लोगों को लाने के लिए पहला विमान भेजने की तैयारी कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक तीन विमान भेजे जाएंगे जिससे ऑस्ट्रेलियाई नागरिक वापस आ सके. यह भी पढ़ें : COVID-19: सेवा इंटरनेशनल ने कोविड-19 से जूझ रहे भारत की मदद के लिए जुटाए 70 लाख डॉलर

उन्होंने कहा, ‘‘विमान पर सवार होने वाले हर शख्स की रैपिड एंटीजन जांच की जाएगी. हमारे सामने भारत से आने वाले लोगों के साथ संक्रमण के भी आने का खतरा था.’’ मॉरिसन ने कहा कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि भारत में फंसे 9,000 ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों में से कितने कोविड-19 से संक्रमित हुए लेकिन स्वदेश लौटने के लिए विमान में सवार होने से पहले किसी भी व्यक्ति को कोविड-19 से संक्रमित न पाए जाने की रिपोर्ट देनी होगी. उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम रैपिड एंटीजन जांच करेंगे क्योंकि हम पर यह तय करने की जिम्मेदारी है कि लोगों को वापस लाने के साथ-साथ देश में संक्रमण फैलने का खतरा भी न्यूनतम हो.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड