विदेश

Coronavirus Cases Update: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों आकड़ा पहुंचा 10.2 करोड़, 22 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

दुनिया भर में कोरोनावायरस महामारी के मामलों की संख्या 10.2 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि अब तक 22 लाख से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है. ब्राजील में कोरोना महामारी से 221,547 लोगों की जानें गई हैं, जो अमेरिका के बाद सर्वाधिक है.

Coronavirus Cases Update: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों आकड़ा पहुंचा 10.2 करोड़, 22 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

वॉशिंगटन, 30 जनवरी: जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनिया भर में कोरोनावायरस महामारी के मामलों की संख्या 10.2 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि अब तक 22 लाख से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है. शुक्रवार सुबह को अपने हालिया अपडेट में यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने खुलासा किया कि इस वक्त दुनिया भर में कोविड मामलों और इससे हुई मौतों की संख्या क्रमश: 102,007,480 और 2,204,494 है. सीएसएसई के मुताबिक, 25,909,336 मामलों और 436,541 मौतों के साथ अमेरिका वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में पहले स्थान पर है.

मामलों के संदर्भ में भारत सूची में दूसरे पायदान पर है. यहां कोरोना से संक्रमितों की संख्या 10,720,048 है. जिन अन्य देशों में दस लाख से अधिक मामलों की पुष्टि हुई हैं, उनमें ब्राजील (9,118,513), ब्रिटेन (3,783,593), रूस (3,771,514), फ्रांस (3,212,640), स्पेन (2,743,119), इटली (2,529,070), तुर्की (2,464,030), जर्मनी (2,207,393), कोलंबिया (2,077,633), अर्जेंटीना (1,915,362), मैक्सिको (1,825,519), पोलैंड (1,502,810), दक्षिण अफ्रीका (1,443,939), ईरान (1,405,414), यूक्रेन (1,253,127), पेरू (1,119,685) और इंडोनेशिया (1,051,795) शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update: जर्मनी में COVID-19 संक्रमण का सकारात्मक मामलों आई कमी, मरनेवालों की संख्या 55 हजारों के पार

ब्राजील में कोरोना महामारी से 221,547 लोगों की जानें गई हैं, जो अमेरिका के बाद सर्वाधिक है. इसके बाद 155,145 मौतों के साथ मैक्सिको दूसरे नंबर पर है और भारत 154,010 मौतों के साथ चौथे पायदान पर है.

जिन अन्य देशों में 20,000 से अधिक मौतें हुई हैं, उनमें ब्रिटेन (104,572), इटली (87,858), फ्रांस (75,765), रूस (71,054), स्पेन (58,319), ईरान (57,807), जर्मनी (56,286), कोलंबिया (53,284), अर्जेंटीना (47,775), दक्षिण अफ्रीका (43,633), पेरू (40,484), पोलैंड (36,780), इंडोनेशिया (29,518), तुर्की (25,736), यूक्रेन (23,610) और बेल्जियम (20,982) शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2021 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).