विदेश

World Buddhist Forum: छठा विश्व बौद्ध मंच अक्तूबर में चीन के निंग पो में आयोजित होगा

छठा विश्व बौद्ध मंच इस अक्तूबर के मध्य में पूर्वी चीन के निंग पो शहर में आयोजित होगा. विश्व के करीब 70 देशों व क्षेत्रों के बौद्ध जगत के प्रतिनिधि, अध्ययनकर्ता और विशेष मेहमान निमंत्रण पर इसमें भाग लेंगे.

World Buddhist Forum: छठा विश्व बौद्ध मंच अक्तूबर में चीन के निंग पो में आयोजित होगा
Photo Credit: X

World Buddhist Forum: छठा विश्व बौद्ध मंच इस अक्तूबर के मध्य में पूर्वी चीन के निंग पो शहर में आयोजित होगा. विश्व के करीब 70 देशों व क्षेत्रों के बौद्ध जगत के प्रतिनिधि, अध्ययनकर्ता और विशेष मेहमान निमंत्रण पर इसमें भाग लेंगे. यह मंच चीनी बौद्ध धर्म संघ और चीनी धार्मिक संस्कृति आदान प्रदान एसोसिएशन द्वारा आयोजित होगा. इस मंच का मुख्य विषय सहअस्तित्व के लिए हाथों से हाथ मिलाना है. इस मंच में उद्घाटन समारोह, समापन समारोह, मुख्य मंच, सात उप मंच, प्रार्थना धार्मिक समारोह और आदि कार्यक्रम होंगे. यह भी पढ़ें: ब्राजील में X बैन होने के बाद एलन मस्क का गुस्सा फूटा, आदेश देने वाले जज के अपराधों का करेंगे पर्दाफाश

इस मंच में बौद्ध धर्म के समावेश की बुद्धि, धार्मिक परंपरा के संरक्षण, ग्रंथों के संग्रहण, सामाजिक जिम्मेदारी जैसे व्यापक विषयों पर विचार विमर्श होगा. चीनी बौद्ध धर्म संघ के अध्यक्ष येनच्युए ने बताया कि इस मंच के मुख्य विषय ने वैश्विक चुनौतियों के प्रति बौद्ध जगत की समानता और अभिलाषा जाहिर की है. विश्व की शांति, विकास और समृद्धि न सिर्फ बौद्ध जगत, बल्कि समग्र मानवता की समान इच्छा है. विश्व बौद्ध मंच हर तीन साल में आयोजित होता है. वह चीन द्वारा आयोजित सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध धर्म जगत का बहुपक्षीय संवाद तंत्र है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2024 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).