देश

तमिलनाडु के 4 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 4 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना कांगेसंथुरई नौसैनिक शिविर में ले गई है. बताया जा रहा है कि रामेश्वरम से चारो मछुआरे एक नाव से डेल्फ्ट द्वीप के पास घूमते हुए पाए गए थे. ब

तमिलनाडु के 4  मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार
भारतीय मछुआरों के नौका (Photo Credits: PTI | Representational Image)

श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु (Tamil Nadu) के 4 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना कांगेसंथुरई नौसैनिक शिविर में ले गई है. बताया जा रहा है कि रामेश्वरम से चारो मछुआरे एक नाव से डेल्फ्ट द्वीप के पास घूमते हुए पाए गए थे. बता दें कि इससे पहले 28 जुलाई को भी श्रीलंकाई नौसेना ने अपने समुद्री सीमा में मछली पकड़ने के आरोप में 7 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था.

भारत द्वारा श्रीलंका को सौंपे गए काछाथिबू द्वीप के पास जब रामेश्वरम और उसके आस-पास के इलाकों के मछुआरे मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने गश्त के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों की नाव को भी जब्त कर लिया था. इससे पहले 25 जुलाई को भी श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध शिकार के आरोप में चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था. यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का मछुआरों से किया वादा, कहा- मत्स्य क्षेत्र के लिए विशेष मंत्रालय मनाएंगे

बता दें कि यह पहली बार नहीं है मछुआरों को गिरफ्तार करने की घटना. दोनों देशों के मछुआरों को अक्सर गलती से एक-दूसरे के क्षेत्र में घुसने के लिए जेल में डाल दिया जाता है. वे अपनी नाव में आधुनिक सिस्टम के न होने के कारण अक्सर अंतर्राष्ट्रीय सीमा को भूल से पार कर जाते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2019 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).