अफगानिस्तान: तालिबान के ठिकानों पर बरसाया बम, प्रमुख कमांडर मुल्लाह सहित 10 आतंकी ढेर
अफगानिस्तान के नवबहार जिले में सरकारी विमानों ने तालिबान के ठिकाने को निशाना बनाया, जिसमें आतंकी संगठन का प्रमुख कमांडर मुल्लाह हिम्मतुल्लाह सहित 10 लोग मारे गए.
कलात (अफगानिस्तान): अफगानिस्तान के नवबहार जिले में सरकारी विमानों ने तालिबान के ठिकाने को निशाना बनाया, जिसमें आतंकी संगठन का प्रमुख कमांडर मुल्लाह हिम्मतुल्लाह सहित 10 लोग मारे गए.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि एक खुफिया रपट के आधार पर सरकारी बलों के लड़ाकू विमानों ने शुक्रवार सुबह पिरुजी गांव में तालिबान आतंकियों की एक बैठक पर बमबारी की, जिसमें मिम्मतुल्लाह सहित 10 आतंकी मारे गए.
अधिकारी के अनुसार, हिम्मतुल्लाह एक कुख्यात कमांडर था और उसकी मौत जाबुल और पड़ोसी कंधार व हेलमंड प्रातों में तालिबान आतंकियों के लिए एक बड़ा झटका साबित होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2018 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

