विदेश

Bangladesh New Chief Justice: ओबैदुल हसन के इस्तीफे के बाद सैयद रेफात अहमद बांग्लादेश के नए चीफ जस्टिस बने, राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने दिलाई शपथ; VIDEO

बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों की धमकी के बाद शनिवार को उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने इस्तीफा दे दिया. न्यायमूर्ति हसन के इस्तीफे के बाद एक दिन बाद ही सैयद रेफात अहमद को बनाया गया. उन्हें राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने रविवार को शपथ दिलाई

Bangladesh New Chief Justice: ओबैदुल हसन के इस्तीफे के बाद सैयद रेफात अहमद बांग्लादेश के नए चीफ जस्टिस बने, राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने दिलाई शपथ; VIDEO
(Photo Credits Bangladesh News)

Bangladesh New Chief Justice: बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के बीच प्रदर्शनकारियों  की धमकी के बाद शनिवार को उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ओबैदुल हसन ने इस्तीफा दे दिया. न्यायमूर्ति हसन के अलावा शीर्ष अदालत की अपीलीय डिवीजन के पांच न्यायाधीशों ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया. न्यायमूर्ति हसन के इस्तीफे के बाद एक दिन बाद ही सैयद रेफात अहमद  (Syed Refaat Ahmed)  को बांग्लादेश  का नए चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त किया गया है.   उनकी नियुक्ति के बाद राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने रविवार को चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलाई.

सैयद रेफात अहमद को बांग्लादेश का प्रधान न्यायधीश नियुक्त होने से पहले ओबैदुल हसन को 12 सितंबर 2023 को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद सहाबुद्दीन ने उन्हें मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था. हसन को अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के वफादार के रूप में देखा जाता है. लेकिन प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन के बीच उनकी चेतावनी के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. रेफात अहमद के शपथ के बाद वे बांग्लादेश के 25वे मुख्य न्यायाधीश होंगे. इससे पहले 24 चीफ जस्टिस इस देश में रह चुके हैं. यह भी पढ़े:  India-Bangladesh Border: बांग्लादेशी घुसपैठियों को पश्चिम बंगाल सीमा पर बीएसएफ ने रोका

सैयद रेफात अहमद बांग्लादेश के नए चीफ जस्टिस बने:

बता दें कि बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया था और देश छोड़कर भारत चली गई थीं. इसके बाद, 84 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने बृहस्पतिवार को अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली. फिलहाल सेना और मोहम्मद यूनुस के हाथ में बांग्लादेश की सरकार हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).