श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने 15 मंत्रियों के साथ किया अंतरिम सरकार का गठन, अप्रैल में होंगे आम चुनाव

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने 15 मंत्रियों के साथ एक अंतरिम सरकार का गठन कर दिया, जो संसदीय चुनाव होने तक काम करेगी. अपने बड़े भाई और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे सहित 15 मंत्रियों को राष्ट्रपति ने शुक्रवार सुबह शपथ दिलाई. हालांकि, कार्यवाहक सरकार का कार्यकाल अगस्त 2020 तक रह सकता है, लेकिन इसे मार्च में भंग कर अप्रैल में संसदीय चुनाव कराए जाएंगे.

गोटाबाया राजपक्षे (Photo Credits: IANS)

श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaks) ने 15 मंत्रियों के साथ एक अंतरिम सरकार का गठन कर दिया, जो संसदीय चुनाव होने तक काम करेगी. अपने बड़े भाई और प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे (Mahinda Rajapaksa) सहित 15 मंत्रियों को राष्ट्रपति ने शुक्रवार सुबह शपथ दिलाई. हालांकि, कार्यवाहक सरकार का कार्यकाल अगस्त 2020 तक रह सकता है, लेकिन इसे मार्च में भंग कर अप्रैल में संसदीय चुनाव कराए जाएंगे.

मंत्रिमंडल के गठन के बाद राष्ट्रपति राजपक्षे ने कहा, "मजबूत सरकार के लिए जनादेश प्राप्त करने हेतु हम संविधान के मुताबिक जल्द चुनाव कराएंगे." गोटाबाया ने नए मंत्रियों से अनुरोध किया है कि वे नई नियुक्तियां राजनीतिक लाभ से इतर योग्यता और उपयुक्ता के आधार पर करें.

यह भी पढ़ें: श्रीलंका में नए प्रधानमंत्री और मंत्रियों की नियुक्ति में देरी की संभावना, गोटाबाया राजपक्षे बनें राष्ट्रपति

उन्होंने कहा कि मंत्रालयों के पदों के लिए अध्यक्षों और निदेशक मंडलों सहित वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति के समय योग्यता और उपयुक्ता पर विचार करें और सभी निचले पद गरीबी से जूझ रहे परिवारों से भरे जाने चाहिए. इससे पहले अपनी पसंद के प्रतिनिधियों व नई कार्यवाहक सरकार की नियुक्त को लेकर नए राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के रास्ते को साफ करते हुए श्रीलंकाई प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफे दे दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड