श्रीलंका में 6 घंटे में 8 धमाके: कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन एनटीजे पर शक की सुई, भारतीय उच्चायोग भी था आतंकियों के निशाने पर

श्रीलंका की राजधानी कोलंबों में ईस्टर संडे के मौके पर हुए आठ धमाकों में 190 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि सैकड़ों घायल बताए जा रहे है. श्रीलंका के समय के मुताबिक सबसे पहला ब्लास्ट सुबह 8:45 पर हुआ.

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट (Photo Credits: IANS)

कोलंबो: श्रीलंका की राजधानी कोलंबों में ईस्टर संडे के मौके पर हुए आठ धमाकों में 190 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि सैकड़ों घायल बताए जा रहे है. श्रीलंका के समय के मुताबिक सबसे पहला ब्लास्ट सुबह 8:45 पर हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहला विस्फोट राजधानी कोलंबों के सेंट एंथनी चर्च में हुआ. वहीं, दूसरा धमाका आधे घंटे के अंदर सेंट सेबेस्तियन चर्च में जबकि तीसरा धमाका कोलंबो से 250 किलोमीटर दूर बट्टिकालोआ में स्थित जियॉन चर्च में हुआ. इसके अलावा आत्मघाती हमलावरों ने कोलंबो के तीन लक्जरी होटलों में ईस्टर की भीड़ के बीच खुद को उड़ा लिया. सीरियल धमाके के बाद दोपहर को दो और धमाके होने की सूचना है.

महज छह घंटे के अंदर हुए इन आठ बम धमाकों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. चौकाने वाली बात यह है कि अब तक किसी ने भी इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन एएफपी ने बताया कि श्रीलंका के पुलिस प्रमुख पुजुथ जयसुंदरा ने 10 दिन पहले राष्ट्रव्यापी अलर्ट जारी किया था. इसमें कहा गया था कि कुछ आत्मघाती हमलावरों ने प्रमुख कैथोलिक चर्चो को निशाना बनाने की साजिश रची है.

यह भी पढ़े- पूरे श्रीलंका में कर्फ्यू, फेसबुक- WhatsApp अस्थायी रूप से ब्लॉक, दो दिन तक सभी स्कूल बंद

पुलिस प्रमुख की ओर से जारी अलर्ट में कहा गया था, "एक विदेशी खुफिया एजेंसी ने जानकारी दी है कि एनटीजे (नेशनल तौहीत जमात) आत्मघाती हमलों के जरिए प्रमुख चचरें के साथ ही कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है." ऐसा माना जा रहा है कि आज हुए विस्फोटों में तीन चर्चो को इसी योजना के तहत निशाना बनाया गया.

आपको बता दें कि एनटीजे एक कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन है. जो सबसे ज्यादा श्रीलंका में सक्रीय है. इससे पहले एनटीजे का नाम श्रीलंका के एक धमाके में सामने आया था. पिछले साल भी यह संगठन तब चर्चा में आया था जब कुछ बौद्ध धर्मस्थलों पर हमला हुआ.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड