जब डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा- श्रीलंका में सीरियल धमाके ने छीनी 13.8 करोड़ लोगों की जिंदगियां, जमकर हुई खिंचाई

अक्सर अपनी गड़बड़ियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर गलती की और कहा कि श्रीलंका में हुए विस्फोटों में ‘‘13.8 करोड़ लोगों की मौत’’ हो गयी.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits: Getty)

वाशिंगटन: अक्सर अपनी गड़बड़ियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को एक बार फिर गलती की और कहा कि श्रीलंका में हुए विस्फोटों में ‘‘13.8 करोड़ लोगों की मौत’’ हो गयी.

श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए विभिन्न विस्फोटों में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी और 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए. श्रीलंका में लिट्टे के साथ गृह युद्ध के समाप्त होने के करीब एक दशक बाद यह भीषण हमला हुआ है.

ट्रंप ने ट्वीट कर श्रीलंका के लोगों के साथ संवेदना जतायी और कहा कि अमेरिका उन्हें मदद देने के लिए तैयार है. श्रीलंका की कुल आबादी 2.17 करोड़ है.

उन्होंने तीन चर्चों और तीन होटलों में हुए विस्फोटों में 138 लोगों की मौत होने के बदले गलती से 13.8 करोड़ लोग लिख दिया.

ट्रंप का यह ट्वीट करीब 20 मिनट बाद हटा लिया गया. लेकिन यह ट्वीट लोगों की नजर से नहीं बच सका और लोग इसका मजाक उड़ाने लगे.

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘आप मृतकों की संख्या में संशोधित कर सकते हैं. सब कुछ लाखों में ही नहीं मापा जाता है....’’

ट्रंप के एक फॉलोवर ने कहा, ‘‘13.8 करोड़? आपको तथ्यों का इंतजार करना चाहिए था.’’

एक अन्य ने ट्वीट किया, ‘‘हमारी आबादी दो करोड़ है. 13.8 करोड़ गणितीय रूप से असंभव है. आप अपनी बेकार संवेदनाएं अपने पास रखिए. हमें इसकी जरूरत नहीं है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

‘हम युद्ध के खिलाड़ी भी हैं’: ओमान वार्ता के बीच ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिका की सैन्य धमकियों को नकारा

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Scorecard: कोलंबो में श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 रनों का टारगेट, कुसल मेंडिस और कामिंडु मेंडिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो मेंआयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Score Update: कोलंबो में श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\