विदेश

Sri Lanka ने घाटा कम करने के लिए केरोसिन की कीमतें बढ़ाईं

श्रीलंका के सरकारी स्वामित्व वाले ईंधन वितरक सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (सीपीसी) ने लगातार आर्थिक संकट के बीच घाटे को कम करने के लिए केरोसिन की कीमतों में बढ़ोतरी की है.

Sri Lanka ने घाटा कम करने के लिए केरोसिन की कीमतें बढ़ाईं
(Photo: Twitter)

कोलंबो, 22 अगस्त : श्रीलंका के सरकारी स्वामित्व वाले ईंधन वितरक सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (सीपीसी) ने लगातार आर्थिक संकट के बीच घाटे को कम करने के लिए केरोसिन की कीमतों में बढ़ोतरी की है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, केरोसिन की कीमतों में वृद्धि रविवार मध्यरात्रि से लागू हो जाएंगी.

सीपीसी ने एक बयान जारी कर कहा कि एक लीटर केरोसिन की कीमत 253 एलकेआर (0.7 डॉलर) बढ़कर 340 एलकेआर हो गई है. कई समुदाय के लोग केरोसिन का उपयोग करते है. पहले इसे 87 एलकेआर की रियायती दर पर बेचा जाता था. यह भी पढ़ें : अमेरिका, द.कोरिया ने उ.कोरिया की धमकियों के बीच बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया शुरू

पिछले महीने, बिजली और ऊर्जा मंत्री कंचना विजेसेकेरा ने संसद को बताया कि उन्होंने मिट्टी के तेल की कीमत बढ़ाने और कम आय वाले समूहों को सब्सिडी देने की योजना बनाई है. उन्होंने कहा कि एक लीटर केरोसिन उत्पादन की लागत 421 एलकेआर है. मंत्री ने कहा कि केरोसिन को रियायती दर पर बेचना सीपीसी के घाटे का एक मुख्य कारण है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2022 09:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).