अफगानिस्तान में तालिबान का आतंकी हमला, 6 पुलिसकर्मियों की मौत
वर्दक प्रांत में तालिबान आतंकवादियों के हमले में कम से कम छह पुलिसकर्मी मारे गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सैकड़ों की संख्या में तालिबान आतंकवादियों ने शनिवार देर रात सैयदाबाद जिले में धावा बोला,
काबुल: वर्दक प्रांत में तालिबान आतंकवादियों के हमले में कम से कम छह पुलिसकर्मी मारे गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सैकड़ों की संख्या में तालिबान आतंकवादियों ने शनिवार देर रात सैयदाबाद जिले में धावा बोला, परिणामस्वरूप प्रांतीय राजधानी मैदान शहर के दक्षिण में संघर्ष शुरू हो गया. उन्होंने कहा, "जिला पुलिस प्रमुख सैयद मेजराब शाह हशमी समेत छह पुलिस अधिकारी मारे गए." यह भी पढ़े: अफगानिस्तान में चुनावी रैली में फिदायीन हमला, 13 की मौत, कई घायल
उन्होंने बताया कि हमले में कई आतंकवादी भी मारे गए और घायल हुए. दक्षिणी और पश्चिमी प्रांतों के साथ काबुल को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग काबुल-कंधार राजमार्ग को आतंकवादियों ने अवरुद्ध कर दिया, क्योंकि रविवार को भी जिले में भारी संघर्ष जारी था.
संबंधित खबरें
Harman Singh Kapoor: हलाल मीट परोसने से इनकार करने वाले भारतीय मूल के रेस्तरां मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार
AI का चौंकाने वाला कारनामा! रात 3:47 बजे ट्रेडर को जगाकर मांगी मंजूरी, 11 लाख का निवेश कुछ ही घंटों में बनाया 40 लाख रुपये
Benjamin Netanyahu Death Rumours: बेंजामिन नेतन्याहू ने मौत की अफवाहों के बीच जारी किया नया वीडियो, छिड़ा विवाद; नेटिज़न्स बोले- 'AI-Generated'है
Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
\