Shehbaz Sharif Becomes Pakistan’s New PM: शहबाज शरीफ दूसरी बार बनें पाकिस्तान के पीएम, PTI उम्मीदवार उमर अयूब खान को हराया

पीएमएल (एन) अध्यक्ष शहबाज शरीफ रविवार को पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री चुने गए. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने घोषणा की कि शहबाज शरीफ को 201 वोट मिले हैं. वहीं, पीटीआई उम्मीदवार उमर अयूब खान को 92 वोट मिले.

(Photo Credits Facebook)

Shehbaz Sharif Becomes Pakistan’s New PM: पीएमएल (एन) अध्यक्ष शहबाज शरीफ रविवार को पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री चुने गए. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने घोषणा की कि शहबाज शरीफ को 201 वोट मिले हैं. वहीं, पीटीआई उम्मीदवार उमर अयूब खान को 92 वोट मिले.

72 साल के शहबाज शरीफ दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं. इससे पहले, इमरान खान सरकार के अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद उन्होंने 11 अप्रैल, 2022 से 14 अगस्त, 2023 तक प्रधानमंत्री के रूप में काम किया था. शहबाज शरीफ पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के छोटे भाई हैं. नवाज शरीफ ने पीएमएल-एन के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया था. यह भी पढ़ें : अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी से पहले के समारोहों में फिल्मी सितारों की धूम

दक्षिण एशियाई इस देश में आम चुनाव 8 फरवरी को हुए थे, जो "धांधली" और हिंसा की भेंट चढ़ गए थे. पीटीआई के संस्थापक इमरान खान समर्थित उम्मीदवारों ने अधिकांश सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन पीपीपी और पीएमएल (एन) ने सरकार बनाने के लिए गठबंधन कर लिया जिसके बाद शहबाज शरीफ के पीएम बनने का रास्ता साफ हो गया.

Share Now

संबंधित खबरें

Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\