विदेश

रशियन फेडरेशन काउंसिल ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता बहाल करने को हुई तैयार

रूसी संसद (Russian parliament) के उच्च सदन रशियन फेडरेशन काउंसिल (Federation Council) ने कहा है कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए रूस दोनों देशों के बीच संसदीय संबंध फिर से स्थापित करने के लिए तैयार है.

रशियन फेडरेशन काउंसिल ने अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता बहाल करने को हुई तैयार
वेलेन्टीना मैटवियेंको (Photo Credit- Twitter)

मास्को:  रूसी संसद (Russian parliament) के उच्च सदन रशियन फेडरेशन काउंसिल (Federation Council) ने कहा है कि अमेरिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए रूस दोनों देशों के बीच संसदीय संबंध फिर से स्थापित करने के लिए तैयार है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फेडरेशन कांउसिल के हवाले से कहा कि रशियन फेडरेशन काउंसिल की अध्यक्ष वेलेन्टीना मैटवियेंको (Valentina Matviyenko) ने मंगलवार को रूस में अमेरिकी राजदूत जॉन हंटस्मैन से मुलाकात की और दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की.

बयान के अनुसार, "सभी स्तरों पर वार्ता की बहाली बहुत महत्वपूर्ण है, जिसमें संसदों की वार्ता बहाली भी शामिल है. रूस विभिन्न स्तरों पर संसदीय संबंध बहाल करना चाहता है." मैटवियेंको ने कहा कि रूस और अमेरिका के संबंधों के और बिगड़ने से दोनों देशों के हितों को नुकसान होगा और अंतर्राष्ट्रीय स्थिरता तथा सुरक्षा के लिए खतरा पैदा होगा.

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने वेनेजुएला पर लागू किए नए प्रतिबंध, सहायता करने के लिए रूस ने बढ़ाया समर्थन

बयान के अनुसार, रूस और अमेरिका के संबंध सिर्फ तभी बेहतर हो सकते हैं जब ये समानता के सिद्धांतों और दोनों देशों के हितों के सम्मान पर आधारित हों.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2019 10:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).