Russia Ukraine War: कीव में हुई गोलाबारी में रूसी पत्रकार की मौत

वेबसाइट द इनसाइडर के लिए रिपोटिर्ंग करने वाली एक रूसी पत्रकार ओक्साना बौलिना की कीव में गोलाबारी के दौरान मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स से यह जानकारी मिली.

यूक्रेन-रूस युद्ध (Photo Credits: Twitter)

कीव, 24 मार्च : वेबसाइट द इनसाइडर के लिए रिपोटिर्ंग करने वाली एक रूसी पत्रकार ओक्साना बौलिना की कीव में गोलाबारी के दौरान मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स से यह जानकारी मिली. बुधवार को एक बयान में वेबसाइट के हवाले से कहा गया कि द इनसाइडर की पत्रकार ओक्साना बौलिना की संपादकीय कार्य के दौरान कीव में गोली लगने से मौत हो गई. वह रूसी सैनिकों द्वारा राजधानी के पोडॉल्स्क जिले में की गई गोलाबारी के बाद हुई तबाही का रात में फिल्मांकन कर रही थी.

बयान में कहा गया है कि एक अन्य नागरिक भी मारा गया है, और उनके साथ आए दो और लोग घायल हो गए है. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वेबसाइट ने आगे कहा कि हम यूक्रेन में युद्ध को कवर करना जारी रखेंगे, जिसमें आवासीय क्षेत्रों की अंधाधुंध गोलाबारी जैसे रूसी युद्ध अपराध शामिल हैं, जिसके परिणामस्वरूप नागरिकों और पत्रकारों की मौत हो रही है. यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का आक्रमण यूरोप और दुनिया में दवा प्रतिरोधी टीबी के नियंत्रण के लिए खतरा

रिपोर्ट में कहा गया है कि संगठन को चरमपंथी सूची में शामिल किए जाने के बाद बौलीना को रूस छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था. वह एक संवाददाता के रूप में यूक्रेन गई थी, जहां वह लवीव और कीव से कई रिपोर्ट बनाने में कामयाब रही. 24 फरवरी को रूस-युक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से कई पत्रकारों की ड्यूटी के दौरान मौत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी