Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर जारी हमलों के बीच रूस बोला, 'लक्ष्य हासिल होने तक ऑपरेशन जारी रहेगा

रूस यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान तब तक जारी रखेगा, जब तक कि वह पश्चिमी खतरों से रूस की रक्षा करने के मुख्य लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेता, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने मंगलवार को यह बात कही.

रूसी सेना (Photo Credit : Twitter)

Russia-Ukraine War: रूस यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान तब तक जारी रखेगा, जब तक कि वह पश्चिमी खतरों से रूस की रक्षा करने के मुख्य लक्ष्य को हासिल नहीं कर लेता, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु (Russian Defense Minister Sergei Shoigu) ने मंगलवार को यह बात कही. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों ने सोमवार को बेलारूस में अपने पहले दौर की वार्ता को बिना किसी स्पष्ट सफलता के संपन्न किया.

जब वार्ता चल रही थी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ टेलीफोन के माध्यम से बातचीत की थी, जिसमें दोहराया गया कि एक समझौता तभी संभव होगा जब रूस की सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखा जाएगा. यह भी पढ़े: Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के छठवें दिन भयावह हुए हालात, सैकड़ों बदकिस्मत मरें, लाखों भागे

पुतिन ने कहा कि क्रीमिया पर रूस की संप्रभुता के साथ-साथ यूक्रेन के विसैन्यीकरण के कार्यों को हल करने के लिए देश की प्रतिबद्धता और यूक्रेन की तटस्थ स्थिति के मुद्दे को पहचानना महत्वपूर्ण है. बता दें कि रूस  ने यूक्रेन पर 24 फरवरी  को हमला किया था. मंगलवार को को हमले का आज 6 वां दिन हैं. रूस के हमले के चलते यूक्रेन से अब तक लाखों लोग अपनी जान बचाने के लिए देश छोड़ चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट