राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फोन पर यूक्रेन के समर्थन पर चर्चा की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ यूक्रेन के लिए समर्थन पर चर्चा की है.

जो बाइडन और वोलोदिमीर जेलेंस्की (Photo Credits: Facebook)

कीव, 31 मार्च : यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ यूक्रेन के लिए समर्थन पर चर्चा की है. जेलेंस्की ने बातचीत के बाद ट्वीट किया, "विशिष्ट रक्षात्मक समर्थन, बढ़े हुए प्रतिबंधों के एक नए पैकेज, माइक्रो-फाइनेंस और मानवीय सहायता के बारे में बात की."

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जेलेंस्की के हवाले से कहा कि यूक्रेन में युद्ध की स्थिति और संकट को हल करने के राजनयिक प्रयास के साथ हमने कई अन्य विषयों पर भी बात की. बुधवार को जारी एक बयान में, व्हाइट हाउस ने कहा कि बाइडेन और जेलेंस्की ने यूक्रेन को "सैन्य, आर्थिक और मानवीय सहायता" देने और रूस पर प्रतिबंध लगाने पर चर्चा की. यह भी पढ़ें : Russia Ukraine War: यूक्रेन ने कीव, चेर्निहाइव से रूसी सैनिकों की आंशिक वापसी की पुष्टि की

इसके अलावा, बयान में कहा गया है कि बाइडेन ने जेलेंस्की को सूचित किया कि अमेरिका का इरादा यूक्रेनी सरकार को प्रत्यक्ष बजटीय सहायता में 500 मिलियन डॉलर प्रदान करना है. उन्होंने पिछले सप्ताह घोषित अतिरिक्त प्रतिबंधों और मानवीय सहायता की समीक्षा भी की.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Delhi Weather Update: दिल्ली में आज बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड