Coronavirus Cases Update: जर्मनी में COVID-19 संक्रमण का सकारात्मक मामलों आई कमी, मरनेवालों की संख्या 55 हजारों के पार

जर्मनी में कोविड-19 महामारी के मामलों में पिछले एक हफ्ते से लगातार कमी देखने को मिल रही है. यहां बीते दिन भी 14,022 मामलों की ही पुष्टि हुई है. आरकेआई के मुताबिक, इस वक्त यहां मामलों में लगातार हो रही कमी ने देश को अक्टूबर के स्तर तक पहुंचा दिया है.

कोरोना संक्रमित क्वारंटाइन (Photo Credits: Getty image)

बर्लिन, 30 जनवरी: जर्मनी में कोविड-19 (COVID-19) महामारी के मामलों में पिछले एक हफ्ते से लगातार कमी देखने को मिल रही है. यहां बीते दिन भी 14,022 मामलों की ही पुष्टि हुई है. रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट (RKI) ने इसकी जानकारी दी है. सिन्हुआ समचार एजेंसी ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि रोग नियंत्रण और रोकथाम के लिए संघीय सरकारी एजेंसी के मुताबिक, महामारी की शुरुआत होने के बाद से जर्मनी में अब तक 21.9 लाख कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है और कोरोना से मरने वालों की संख्या 55,752 पर बनी हुई है.

देश में महामारी के प्रसार को रोकने के लिए यहां नवंबर की शुरुआत में दूसरे लॉकडाउन का ऐलान किया गया था, जिसे संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए फरवरी के मध्य तक बढ़ा दिया गया है. इस दौरान विद्यालयों, रेस्तराओं, गैर-जरूरी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है.

यह भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने लगवाया COVID-19 का टीका

आरकेआई के मुताबिक, इस वक्त यहां मामलों में लगातार हो रही कमी ने देश को अक्टूबर के स्तर तक पहुंचा दिया है. यहां बीते सात दिनों से प्रति 100,000 निवासियों में संक्रमण के 94 नए मामले देखने को मिले हैं. आरकेआई के अध्यक्ष लोथर विलेर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम सही दिशा में हैं और हमें इसी रास्ते लगातार आगे बढ़ते रहना है."

जर्मनी के स्वास्थ्स मंत्री जेन्स स्पान ने कहा, "हमें फिलहाल एक सकारात्मक रुझान देखने को मिल रहा है." हालांकि उन्होंने यह भी कहा, "हालांकि इतना ही काफी नहीं है. हमें नंबरों में और कमी लाना है." देश में दिसंबर से शुरू हुए टीकाकरण अभियान को लेकर यहां महामारी को रोकने की दिशा में उम्मीद की एक नई किरण है.

Share Now

Tags

Corona Vaccine Update Coronavirus Coronavirus Death in India Coronavirus Impact Coronavirus in india Coronavirus lockdown Coronavirus Outbreak Coronavirus Pandemic Coronavirus Scare Coronavirus Vaccine COVID 19 covid-19 Global Epidemic COVID-19 In India COVID-19 Scare COVID-19 Vaccine Fight Against Coronavirus live breaking news headlines Lockdown Novel Social Distancing Vaccine ऑपरेशन शील्ड कन्टेनमेंट जोन कोरोना के खिलाफ जंग कोरोना वायरस कोरोना वायरस का कहर कोरोना वायरस का खौफ कोरोना वायरस का डर कोरोना वायरस महामारी कोरोना वायरस से मौत कोरोना वैक्सीन अपडेट कोरोना से जंग कोरोनावायरस वैक्सीन कोविड-19 कोविड-19 महामारी कोविड-19 वैक्सीन कोविड-19 वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण कोविड-19 से हाहाकार कोविड19 वैक्सीन क्वारंटाइन सेंटर नोवेल कोरोना वायरस भारत में कोरोना वायरस भारत में कोविड-19 लॉकडाउन लॉकडाउन का उल्लंघन वैक्सीन सोशल डिस्टेंसिंग हॉटस्पॉट जोन

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड