पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को महाकुंभ का गंगाजल भेंट किया, फर्स्ट लेडी को गिफ्ट की बनारसी साड़ी

प्रधानमंत्री ने मॉरीशस की प्रथम महिला को भारत की प्रसिद्ध बनारसी साड़ी उपहार में दी. यह साड़ी खासतौर पर रॉयल ब्लू रंग और चांदी की बारीक जरी कढ़ाई से सजी हुई थी. साड़ी को गुजरात के सादेली बॉक्स में पैक किया गया था.

PM Modi gifts Gangajal From Maha Kumbh | X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय राजकीय दौरे पर मंगलवार को मॉरीशस पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने मॉरीशस के राष्ट्रपति धर्म गोखूल (Dharam Gokhool) से मुलाकात की और उन्हें भारत की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक महाकुंभ का गंगाजल उपहार में दिया. पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रपति को बिहार का प्रसिद्ध मखाना भी भेंट किया, जिसे भारत में एक सुपरफूड माना जाता है. यह न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि भारत की समृद्ध कृषि परंपरा को भी दर्शाता है.

अमेरिका चाहता है भारत में इंपोर्ट होने वाली कारों पर जीरो टैरिफ, 110% टैक्स देने के मूड में नहीं ट्रंप.

इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने मॉरीशस की प्रथम महिला को भारत की प्रसिद्ध बनारसी साड़ी उपहार में दी. यह साड़ी खासतौर पर रॉयल ब्लू रंग और चांदी की बारीक जरी कढ़ाई से सजी हुई थी. साड़ी को गुजरात के सादेली बॉक्स में पैक किया गया था, जो अपनी अनोखी कारीगरी के लिए प्रसिद्ध है और इसे खास चीजों को संजोने के लिए उपयोग किया जाता है.

भारतीय विरासत के उपहार

प्रधानमंत्री मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री की मुलाकात

राष्ट्रपति से मुलाकात से पहले पीएम मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से भी बातचीत की. दोनों नेताओं ने सर शिवसागर रामगुलाम बॉटनिकल गार्डन में एक पौधा भी लगाया, जो भारत और मॉरीशस के मजबूत संबंधों का प्रतीक है.

मॉरीशस में PM मोदी का भव्य स्वागत

करीब एक दशक बाद मॉरीशस पहुंचे पीएम मोदी का हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम और अन्य नेताओं ने भव्य स्वागत किया. भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा, "यह भारत और मॉरीशस के गहरे संबंधों को दर्शाता है."

इसके बाद पीएम मोदी ने मॉरीशस के राष्ट्रीय नायक शिवसागर रामगुलाम को श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर राजकीय भोज में भाग लिया. इस दौरे को भारत और मॉरीशस के ऐतिहासिक और मजबूत संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\