PM मोदी नाइजीरिया के अबुजा से ब्राज़ील के लिए रवाना, देखें VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंब को नाइजीरिया के अबुजा पहुंचे. जहां से पीएम मोदी रविवार को अपनी यात्रा ख़त्म ख़त्म करने के बाद नाइजीरिया के अबुजा से ब्राज़ील के लिए रवाना हुए.

PM Narendra Modi (Photo Credits ANI)

पीएम मोदी रविवार को अपनी यात्रा ख़त्म ख़त्म करने के बाद नाइजीरिया के अबुजा से ब्राज़ील के लिए रवाना हुए. इससे पहले प्रधानमंत्री  शनिवार (16 नवंबर) को नाइजीरिया, ब्राजील और गुयाना की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा कि नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के निमंत्रण पर मैं अपनी पहली नाइजीरिया यात्रा पर जा रहा हूं. पीएम मोदी ने पश्चिमी अफ्रीका में नाइजीरिया को भारत का सबसे घनिष्ठ पार्टनर बताया.

नाइजीरिया की यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय समुदाय नाइजीरिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और भारत के लोगों को अपने प्रवासियों की उपलब्धियों पर गर्व है.  यह भी पढ़े: PM Modi In Nigeria: नाइजीरिया में GCON अवार्ड से सम्मानित हुए पीएम मोदी, महारानी एलिजाबेथ के बाद ये सम्मान पाने वाले दूसरे विदेशी नेता बने; VIDEO

PM मोदी अबुजा से ब्राज़ील के लिए रवाना:

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और नाइजीरिया अफ्रीका का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। दोनों देश लोकतंत्र, विविधता और जनसांख्यिकीय में मिलते-जुलते हैं.

नाइजीरिया के विकास में प्रवासी भारतीयों के योगदान की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "आज भारत की अनेक कंपनियां नाइजीरिया की पूरी इकोनॉमी को ताकत दे रही हैं। भारतीय कम्युनिटी, नाइजीरिया के विकास के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है और यह भारत के लोगों की बहुत बड़ी ताकत है। हम दूसरे देश में भले आ जाएं, लेकिन सर्वहित के अपने संस्कार नहीं भूलते। हमारे लिए पूरा विश्व एक परिवार है। आप लोग भारत की प्रगति से खुश होते हैं और हर भारतीय आपकी प्रगति पर गर्व करता है। मेरा तो सीना गर्व से 56 इंच का हो जाता है.

(इनपुट एजेंसी)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रनों से रौंदा, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें SA बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Live Score Update: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\