विदेश

इंडोनेशिया के बाद अब कनाडा में विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त; पायलट की मौत

कनाडा में एक छोटा यात्री विमान और एक अन्य विमान आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में छोटे विमान के पायलट की मौत हो गई है.

इंडोनेशिया के बाद अब कनाडा में विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त; पायलट की मौत

ओटावा: कनाडा में एक छोटा यात्री विमान और एक अन्य विमान आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए. हादसे में छोटे विमान के पायलट की मौत हो गई है. पुलिस ने बताया कि ओटावा से तकरीबन 30 किलोमीटर पश्चिम में ओंटारियो के कार्प में रविवार तड़के हुई दुर्घटना के कारणों का ठीक-ठीक पता नहीं है. सेसना विमान का पायलट अकेले विमान उड़ा रहा था. उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया.

ट्रांसपोर्ट कनाडा के प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे विमान टर्बोप्रॉप पाइपर पीए-42 को ओटावा के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भेजा गया, जहां वह सुरक्षित उतर गया. उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2018 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).