पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हालत गंभीर,निजी डॉक्टर ने दिया बयान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के निजी डॉक्टर ने शुक्रवार को कहा कि शरीफ की हालत गंभीर है और पाकिस्तान के मुस्लिम लीग-नवाज सुप्रीमो को इलाज के लिए विदेश यात्रा की अनुमति देने में देरी का उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. खान ने रविवार को पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के सर्विस हॉस्पिटल के मेडिकल बोर्ड द्वारा भेजे गए एक पत्र की तस्वीरें संलग्न कीं.
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz sharif) के निजी डॉक्टर ने शुक्रवार को कहा कि शरीफ की हालत गंभीर है और पाकिस्तान के मुस्लिम लीग-नवाज (Pakistan Muslim League-Nawaz) सुप्रीमो को इलाज के लिए विदेश यात्रा की अनुमति देने में देरी का उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. डॉक्टर अदनान खान ने ट्वीट किया, "पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की हालत गंभीर बनी हुई है. पंजाब सरकार के विशेष मेडिकल बोर्ड के प्रख्यात चिकित्सा पेशेवरों ने चिकित्सा उपचार के लिए विदेश जाने की सलाह दी है."
उन्होंने कहा, "देरी से उनके स्वास्थ्य और जीवन के लिए गंभीर प्रतिकूल परिणाम हो सामने आ सकते हैं." द न्यूज इंटरनेशनल के अनुसार, खान ने रविवार को पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के सर्विस हॉस्पिटल के मेडिकल बोर्ड द्वारा भेजे गए एक पत्र की तस्वीरें संलग्न कीं. पत्र में, बोर्ड ने निष्कर्ष निकाला कि यह चिकित्सा उपचार के लिए पूर्व प्रधानमंत्री को विदेश भेजने को लेकर सर्विस हॉस्पिटल के डॉक्टरों से सहमत है.
यह भी पढ़ें: नवाज शरीफ की हालत गंभीर, इमरान सरकार ने ईसीएल से अब तक नहीं हटाया नाम- डॉक्टरों ने दी चेतावनी
इस बीच, लाहौर हाईकोर्ट द्वारा एग्जिट कंट्रोल लिस्ट (ईसीएल) से शरीफ का नाम हटाने को लेकर दायर याचिका पर शुक्रवार को फिर सुनवाई की जानी है. नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने गुरुवार को याचिका दायर की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2019 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

