पाकिस्तान: लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ पुलिस कर रही है ये गन्दा काम

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की आड़ में पुलिस आम लोगों से धन वसूली का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. स्थिति की गंभीरता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक थानेदार से कहा कि 'पैसे लेकर लोगों को छोड़ रहे हो और मामले दर्ज कर रहे हो. कहो तो साबित कर दूं.'

इमरान खान (Photo Credits: Facebook)

पाकिस्तान (Pakistan) में कोरोना वायरस (Corona Virus) के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की आड़ में पुलिस आम लोगों से धन वसूली का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. स्थिति की गंभीरता का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mahmood Qureshi) ने एक थानेदार से कहा कि 'पैसे लेकर लोगों को छोड़ रहे हो और मामले दर्ज कर रहे हो. कहो तो साबित कर दूं.' पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेश मंत्री कुरैशी पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कराची के मुमताजबाद के थाने के एसएचओ पर बरस पड़े.

कार्यकर्ताओं ने कहा था कि एसएचओ ने एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल जब्त की. अब न तो बाइक को छोड़ रहा है और न ही मामला दर्ज कर रहा है. इस पर कुरैशी ने थानेदार पर बरसते हुए कहा, "जनता से अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर अभद्रता की तो भले आईजी आ जाएं बचाने, थाने में आकर पकड़ लूंगा. पैसे लेकर मुकदमे दर्ज कर रहे हो, लोगों को छोड़ रहे हो. कहो तो साबित कर दूं."

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान: 15 अप्रैल के बाद लॉकडाउन को नहीं मानने का दुकानदारों का ऐलान

मीडिया रिपोर्ट में सिंध के ही जिले मीरपुर खास के लोगों के आरोप भी प्रकाशित हुए हैं. इसमें कहा गया है कि मीरपुर खास के नागरिकों व व्यापारियों की बड़ी संख्या ने आरोप लगाया है कि पुलिसवाले लॉकडाउन की आड़ में अवैध वसूली कर रहे हैं.

नागरिकों व व्यापारियों ने कहा कि अगर दुकान का शटर गिराकर सफाई की जाए, निजी तौर पर सामान लाकर दुकान में रखा जाए, जिन दुकानों से सामान खरीदने की अनुमति है, वहां से भी सामान खरीदकर घर लौटा जाए या कहीं से पैसे निकाले जाएं, पुलिस उन्हें रोककर धारा 144 के उल्लंघन में फंसा देती है और गिरफ्तार कर लेती है.

थाने पहुंचने पर मुंशी उनसे मोबाइल, जेब में रखे पैसे, कागजात ले लेता है. इसके बाद इन्हें कुछ देर लाकअप में रखा जाता है और फिर दो से तीन हजार रुपये वसूल कर छोड़ा जाता है. इन लोगों ने कहा कि थाने पहुंचने पर उनसे छीना गया फोन और पैसा बाद में वापस नहीं किया जाता. अगर कोई मांग ले तो फिर उसे मुकदमे में फंसा दिया जाता है.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स