Pakistan: आतंकी हमलों से दहला पाकिस्तान, मियांवाली एयरबेस में फियादीन हमलावरों का कोहराम; 3 आतंकी ढेर

पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. हथियारों से लैस कई आतंकी मियांवाली एयरबेस में घुस आए. इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद ने ली है.

Pakistan Terrorists Attack | X

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के मियांवाली एयरबेस पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है. हथियारों से लैस कई आतंकी मियांवाली एयरबेस में घुस आए. इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-जिहाद ने ली है. मिली जानकारी के अनुसार आत्मघाती हमलावरों ने अपनी शरीर पर बम बांधा है और बड़ी संख्या में हथियार लेकर पहुंचे हैं. उन्होंने पाकिस्तानी वायु सेना के बेस पर जमकर फायरिंग की. आतंकियों ने वायु सेना के 3 लड़ाकू विमानों में आग लगा दी है. पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि 3 आतंकी सैन्य कार्रवाई में मारे गए हैं. पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, आत्मघाती हमलावरों ने मियांवली एयरबेस को बनाया निशाना; Video आया सामने.

पाकिस्तानी सेना का दावा है कि उसने आतंकियों द्वारा किए गए एयरबेस पर हमले को नाकाम कर दिया है. पाक सेना के मुताबिक, 3 आतंकी भी मारे गए हैं. सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आ रहे हैं उनमें हर तरफ धुआं उठता नजर आ रहा है. पाकिस्तानी वायुसेना के अड्डे पर भीषण गोलीबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी जा रही हैं. मियांवाली का पूरा इलाका कांप गया है. आतंकी दनादन गोलीबारी कर रहे हैं.

पाक सेना ने बयान जारी कर कहा है कि 4 नवंबर को तड़के आतंकियों ने मियांवाली एयरबेस पर हमला किया. पाक सैनिकों ने इस हमले को नाकाम कर दिया और 3 आतंकियों को मार गिराया. वहीं 3 आतंकियों को घेर लिया गया. इस हमले में 3 लड़ाकू विमान और एक ईंधन बाउजर को नुकसान पहुंचा है.

घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और वीडियो में सुना जा सकता है कि वहां भीषण गोलीबारी की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड