पाकिस्तान: बाजौर जिले में सड़क किनारे हुए बॉम्ब ब्लास्ट, हमले में 2 सैनिकों की मौत 4 घायल

पाकिस्तान के बाजौर जिले में सड़क किनारे हुए बम हमले में दो सैनिकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्थानीय मीडिया को भेजे बयान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने हमले को अंजाम देने का दावा किया है.

निरीक्षण करती पुलिस (Photo Credits : IANS)

इस्लामाबाद : पाकिस्तान (Pakistan) के बाजौर जिले में सड़क किनारे हुए बम हमले में दो सैनिकों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए. सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सैनिकों के वाहन पर रिमोट नियंत्रित हमले में सेना का एक मेजर भी मारा गया.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्थानीय मीडिया को भेजे बयान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (Tehrik-i-Taliban Pakistan) ने हमले को अंजाम देने का दावा किया है.

यह भी पढ़ें: रमजान के पाक महीने में भी नहीं सुधरे पाकिस्तानी आतंकी, लाहौर में दरगाह के बाहर किया ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

बाजौर पाकिस्तान के सात कबायली जिलों में से एक है, जो अफगानिस्तान (Afghanistan) की सीमा से लगता है. यह क्षेत्र कभी पाकिस्तानी और विदेशी आतंकवादियों का गढ़ हुआ करता था. हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने पिछले कुछ वर्षों में बड़े सैन्य अभियानों में क्षेत्र से आतंकवाद का सफाया कर दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स