Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में भीषण हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत, 20 घायल
पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत में एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी
इस्लामाबाद, 9 जनवरी: पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत में एक यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना टोरोसाकी इलाके के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार आधी रात के करीब हुई.
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के कर्मचारियों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर है. यह भी पढ़े: Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में 2 सड़क हादसों में 11 की मौत, कई घायल
वही इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है. अपनों को खोने को लेकर लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है.
Tags
संबंधित खबरें
Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट
Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
\