पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस और थार ट्रेनों का संचालन बहाल करने से किया इंकार

पाकिस्तान के रेल मंत्रालय ने समझौता एक्सप्रेस और थार एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को पुन: बहाल करने के अपने भारतीय समकक्ष के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है. पाक ने लाहौर और कराची के डिवीजनल अधीक्षकों को प्रेषण जारी कर उन्हें निर्देश दिया कि वे ट्रेन सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित रखें. दोनों देशों के बीच एकमात्र खुला मार्ग वाघा बॉर्डर है जिसे पैदल पार किया जा सकता है

समझौता एक्सप्रेस (Photo Credits : IANS)

इस्लामाबाद :  पाकिस्तान (Pakistan) के रेल मंत्रालय ने समझौता एक्सप्रेस (Samjhauta Express) और थार एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को पुन: बहाल करने के अपने भारतीय समकक्ष के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है. भारत सरकार द्वारा जम्मू एवं कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने के कारण पाकिस्तान ने इन ट्रेनों के संचालन को पिछले सप्ताह से बंद कर दिया था. मीडिया की एक रिपोर्ट में यह कहा गया.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि भारतीय रेलवे अधिकारियों ने पाकिस्तान रेलवे से लाहौर और अटारी के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस और राजस्थान के मुनाबाओ से कराची के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस के संचालन को फिर से शुरू करने का अनुरोध किया था.

यह भी पढ़ें : 76 भारतीय, 41 पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस, अटारी में फंसे थे यात्री

हालांकि, पाकिस्तान ने अनुरोध को अस्वीकार कर दिया और लाहौर और कराची के डिवीजनल अधीक्षकों को प्रेषण जारी कर उन्हें निर्देश दिया कि वे ट्रेन सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित रखें. समझौता एक्सप्रेस सप्ताह में दो बार, सोमवार और गुरुवार को चलती है, जबकि थार एक्सप्रेस सप्ताह में केवल एक बार शुक्रवार को चलती है और अगले दिन भारत लौटती है.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, निलंबन के कारण इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले दोनों देशों के यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वर्तमान में दो देशों के बीच एकमात्र खुला मार्ग वाघा बॉर्डर है, जिसे पैदल पार किया जा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स