पाकिस्तान में जुलाई तक दर्ज हो सकते हैं COVID-19 के 12 लाख मामले, संक्रमण से 2,632 लोगों की हुई मौत

पाकिस्तान में कोविड-19 के बढ़ते हुए मामलों से इस बात का संकेत मिल रहा है कि इस साल जून के अंत तक यह दोगुना बढ़ सकता है और जुलाई के अंत तक मामलों की संख्या 12 लाख तक पहुंचने की संभावना है. यहां के एक मंत्री ने इस पर अपनी यह राय साझा की है. सोमवार की सुबह तक पाकिस्तान में कोविड-19 के मामलों की संख्या 139,230 पहुंच चुकी है और 2,632 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना से जंग (Photo Credit- PTI)

इस्लामाबाद, 15 जून: पाकिस्तान में कोविड-19 (Covid-19) के बढ़ते हुए मामलों से इस बात का संकेत मिल रहा है कि इस साल जून के अंत तक यह दोगुना बढ़ सकता है और जुलाई के अंत तक मामलों की संख्या 12 लाख तक पहुंचने की संभावना है. यहां के एक मंत्री ने इस पर अपनी यह राय साझा की है. सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए योजना, विकास और विशेष पहल मंत्री असद उमर ने कहा, "हम जून के बीचोबीच हैं और हमारे यहां सक्रिय मामलों की संख्या 150,000 पहुंचने के करीब है."

उन्होंने आगे कहा, "बेहद दुख के साथ मुझे यह कहना पड़ रहा है कि पाकिस्तान में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या अगले महीने के अंत तक दस लाख से बारह लाख तक पहुंच सकती है."

यह भी पढ़े: केंद्र भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान में जाने से रोकने को लेकर काम कर रहा है: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

उमर ने आगे कहा कि यह महज एक अनुमान है, यह न तो किसी प्रकार की कोई भविष्यवाणी है और न ही इसमें कोई निश्चितता है. अगर सरकार और जनता साथ में मिलकर इसके खिलाफ काम करते हैं, तो वायरस को फैलने से रोका जा सकता है. सोमवार की सुबह तक पाकिस्तान में कोविड-19 के मामलों की संख्या 139,230 पहुंच चुकी है और 2,632 लोगों की मौत हो चुकी है.

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND W vs BAN W, Women's Asia Cup 2026 1st Semi-Final Match Live Score Update: दुबई में आज भारत और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला जा रहा हैं पहला सेमीफाइनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Live Toss And Scorecard: दुबई में बांग्लादेश महिला की कप्तान निगार सुल्ताना ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Xi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत आएंगे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, BRICS Summit में होंगे शामिल