Pakistan: भंयकर बाढ़ के कारण इंटरनेट बाधित, इमरजेंसी कनेक्टिविटी सर्विस ठप

पाकिस्तान में भारी मानसूनी बारिश के कारण आई भयंकर बाढ़ के बाद से लाखों यूजर्स इंटरनेट के बिना रह रहे हैं. पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने एक बयान में कहा कि देश के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में सभी ऑपरेटरों द्वारा दी जाने वाली सेवाएं शुक्रवार तक उपलब्ध नहीं थीं.

Flood

इस्लामाबाद, 20 अगस्त : पाकिस्तान में भारी मानसूनी बारिश के कारण आई भयंकर बाढ़ के बाद से लाखों यूजर्स इंटरनेट के बिना रह रहे हैं. पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने एक बयान में कहा कि देश के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में सभी ऑपरेटरों द्वारा दी जाने वाली सेवाएं शुक्रवार तक उपलब्ध नहीं थीं.

समाचार एजेंसी डीपीए की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी इस्लामाबाद समेत कई शहरों में कनेक्टिविटी नहीं पहुंच पा रही है, जिससे अस्पतालों और बचाव विभागों की इमरजेंसी टेलीफोन हेल्पलाइन भी ठप पड़ी हुई है. देश की सबसे बड़ी ऑपरेटर, पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन कंपनी लिमिटेड (पीटीसीएल) ने कहा कि बाढ़ ने उसके फाइबर ऑप्टिक्स को नुकसान पहुंचाया है, जिससे डेटा नेटवर्क बाधित हो गया है. दूरसंचार प्राधिकरण ने कहा कि लगभग 50 मिलियन यूजर्स या तो पूरी तरह आउटेज या धीमी कनेक्टिविटी का सामना कर रहे हैं.बाढ़ यह भी पढ़ें : उत्तरी सीरिया के बाजार में रॉकेट हमले में 15 लोगों की मौत

पाकिस्तान जून के मध्य से भारी मानसूनी बारिश से शुरू हुई भारी बाढ़ के बीच संघर्ष कर रहा है. राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान में आने वाले दिनों में और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है. बाढ़ से अब तक 674 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 75,000 से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\