पाकिस्तान: खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को सुधराने को लेकर इमरान खान का अहम फैसला, गवर्नर हाउस में होंगी शादियां

पाकिस्तान की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को सहारा देने और सरकार पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए इमरान खान की संघीय सरकार सरकारी खर्चो को कम करने के साथ ही तरह-तरह के उपाय कर रही है। इस बीच अब सरकारी राजस्व को बढ़ाने के लिए पंजाब के राज्यपाल चौधरी मुहम्मद सरवर ने घोषणा की है कि शादी समारोह व अन्य व्यावसायिक कार्यक्रमों के लिए गवर्नर हाउस के दरवाजे खोले जाएंगे

प्रधानमंत्री इमरान खान (Photo Credits: IANS)

लाहौर: पाकिस्तान (Pakistan)  की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को सहारा देने और सरकार पर बढ़ते बोझ को कम करने के लिए इमरान खान (Imran Khan) की संघीय सरकार सरकारी खर्चो को कम करने के साथ ही तरह-तरह के उपाय कर रही है. इस बीच अब सरकारी राजस्व को बढ़ाने के लिए पंजाब के राज्यपाल चौधरी मुहम्मद सरवर ने घोषणा की है कि शादी समारोह व अन्य व्यावसायिक कार्यक्रमों के लिए गवर्नर हाउस के दरवाजे खोले जाएंगे.  द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग ऐतिहासिक स्थानों पर शादी, कॉर्पोरेट कार्यक्रम या अन्य समारोह को आयोजित करके अपने पलों को यादगार बनाने का सपना देख रहे हैं, उनके पास अब अपने सपनों को साकार करने का अवसर है.

गवर्नर हाउस में बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरवर ने घोषणा की कि इमारत का लॉन कॉर्पोरेट कार्यक्रमों के लिए 10 लाख रुपये प्रति समारोह के दाम पर उपलब्ध है. इसके अलावा दरबार हॉल में किसी भी प्रकार के समारोह की मेजबानी पांच लाख रुपये में की जा सकती है। शादी समारोह की फोटोग्राफी (वेडिंग शूट) को 50,000 और कमर्शियल फोटो शूट के लिए 10 लाख रुपये में बुक किया जा सकता है.  इसके साथ ही गवर्नर हाउस में गाइड द्वारा निर्देशित पर्यटन भी शुरू किया गया है, जोकि शनिवार और रविवार को 10 व्यक्तियों के समूह के लिए उपलब्ध हो सकेगा. यह भी पढ़े: कंगाल पाकिस्तान में टमाटर को लेकर मचा त्राहिमाम, इमरान के मंत्री ने भारत को बताया दोषी

इस दौरान सरवर ने कहा, "हमें विश्वास है कि इस व्यावसायिक योजना से गवर्नर हाउस को अपना बोझ कम करने में मदद करेगी. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार इस व्यवसाय योजना के लिए प्रतिबद्ध है. इनसे हुई सभी कमाई सीधे पाकिस्तान सरकार के खाते में जमा की जाएगी. "

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड