पाकिस्तान: गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण के लिए साथ आए हिंदू और मुस्लमान

उन्होंने बताया कि दो कमरों में स्थित इस गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण में एक साल लगा और करीब छह लाख रुपया खर्च हुआ. इसमें से दो लाख रुपये पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता खुर्शीद शाह ने दिए. बाकी के पैसे हिंदू और मुसलमानों ने मिलकर लगाए.

पाकिस्तान (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान के सिंध प्रांत के सक्खर शहर में मुसलमानों और हिंदुओं ने मिलकर एक गुरुद्वारे का फिर से निर्माण कर उसकी साज-सज्जा कराई है. इसे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है. भारत विभाजन के समय से ही यह गुरुद्वारा बंद था. यहां उल्लेखनीय यह है कि न केवल सक्खर बल्कि समूचे सिंध में सिख समुदाय की आबादी न के बराबर है. सक्खर में सिख समुदाय नहीं रहता है लेकिन सिख धर्म के संस्थापक बाबा गुरु नानक देव जी में हिंदू समुदाय आस्था रखता है और यही समुदाय इस गुरुद्वारे का प्रबंधन कर रहा है.

पाकिस्तान हिंदू कौंसिल के सदस्य देव सिकंदर ने कहा कि गुरुद्वारा बनकर तैयार हो चुका था. बाबा गुरु नानक जी के 550वें प्रकाशोत्सव के मद्देनजर इसका उद्घाटन रोका गया था, अब प्रकाशोत्सव के अवसर पर इसे खोल दिया गया है.

उन्होंने बताया कि दो कमरों में स्थित इस गुरुद्वारे के पुनर्निर्माण में एक साल लगा और करीब छह लाख रुपया खर्च हुआ. इसमें से दो लाख रुपये पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता खुर्शीद शाह ने दिए. बाकी के पैसे हिंदू और मुसलमानों ने मिलकर लगाए.

देव सिकंदर ने कहा कि उद्घाटन के मौके पर गुरुद्वारे को अच्छे से सजाया गया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए लंगर और प्रसाद की व्यवस्था की.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangla Sahib Entry Row: गुरुद्वारा बंगला साहिब विवाद में अरविंद केजरीवाल और आप नेताओं पर FIR; डीएसजीएमसी की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, आप ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट