पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का बयान, कहा- अयोध्या फैसले के जरिए सिखों की खुशियों के रंग में भंग डाल दिया
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अयोध्या मामले के फैसले के दिन और समय पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि आज जब सिख करतारपुर गलियारे के खुलने की खुशियां मना रहे हैं, उस दिन इस फैसले के आने से ध्यान बंटा है और इससे समुदाय की खुशियों के रंग में भंग पड़ गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या मामले में आए फैसले के बाद 'कश्मीर में आग और भड़केगी.'
पाकिस्तान (Pakistan) के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (Shah Mehmood Qureshi) ने अयोध्या मामले के फैसले के दिन और समय पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि आज (शनिवार को) जब सिख करतारपुर गलियारे के खुलने की खुशियां मना रहे हैं, उस दिन इस फैसले के आने से ध्यान बंटा है और इससे समुदाय की खुशियों के रंग में भंग पड़ गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या मामले में आए फैसले के बाद 'कश्मीर में आग और भड़केगी.'
कुरैशी ने कहा, "आज के दिन भारतीय अदालत द्वारा अयोध्या मामले में फैसला सुनाने का क्या मकसद है. सिख खुशी मना रहे हैं लेकिन उनकी खुशियों के रंग में भंग डाल दी गई है. क्या इस फैसले को कुछ दिन के लिए टाला नहीं जा सकता था. इतने खुशी के मौके पर दिखाई गई असंवेदनशीलता पर मुझे अफसोस है. आपको इस खुशी में शामिल होना चाहिए न कि इससे ध्यान भटकाना चाहिए. यह (अयोध्या) मामला एक संवेदनशील मुद्दा है, इसे आज की खुशी के दिन के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए था."
यह भी पढ़ें : अयोध्या मामला: देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को कानून व्यवस्था की स्थिति से कराया अवगत
अयोध्या मामले में आए फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया में कुरैशी ने कहा, "भारतीय सुप्रीम कोर्ट पर बेपनाह दबाव है. इस फैसले से भारतीय अदालत ने एक नई बहस छेड़ दी है और इसके साथ गांधी और नेहरू का भारत दफन हो गया है. इस फैसले के बाद कश्मीर की आग और भड़केगी. नफरत के बीज बोना बहुत खतरनाक खेल है."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2019 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

