Pakistan: पुरुष सहकर्मी ने महिला पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या की

पाकिस्तान के लाहौर में एक महिला पुलिसकर्मी की उसके पुरुष सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, मृतका कांस्टेबल सोमन (27) लाहौर पुलिस की दंगा-रोधी शाखा में कार्यरत थी.

Representational Image | Pixabay

लाहौर, 25 सितंबर : पाकिस्तान के लाहौर में एक महिला पुलिसकर्मी की उसके पुरुष सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, मृतका कांस्टेबल सोमन (27) लाहौर पुलिस की दंगा-रोधी शाखा में कार्यरत थी. उन्हें घातक हमले में तीन बार गोली मारी गई. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कथित हत्यारे पुलिसकर्मी की पहचान फारूक के रूप में हुई है. वह अपराध को अंजाम देने के बाद मौके से फरार गया.

चश्मदीदों ने कहा कि फारूक पीड़िता को प्रताड़ित कर रहा था, जिसके बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने हस्तक्षेप करके उसे काबू में कर लिया. हालांकि, स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बाद में फारूक ने पिस्तौल निकाली और एकत्रित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हवा में गोलियां चलाईं. इस बीच संदिग्ध ने कथित तौर पर महिला कांस्टेबल को तीन बार गोली मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. यह भी पढ़ें : एशियाई अमेरिकी मतदाताओं के बीच हैरिस, ट्रंप से 38 अंकों से आगे हैं: सर्वे

सूचना मिलने पर पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी. घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस ने मृत महिला के पर्स से एक सर्विस कार्ड बरामद किया है, जिससे उसकी पहचान एक कांस्टेबल के रूप में हुई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शहर के मुर्दाघर में भेज दिया गया और संदिग्ध के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैपुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे का मकसद अभी तक अज्ञात है. साथ ही संदिग्ध का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स