Pakistan: पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,162 तक पहुंची

पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,162 हो गई है. देश बढ़ते पानी से विस्थापित हुए लाखों लोगों को बचाने और उनकी देखभाल करने के लिए संघर्ष कर रहा है.

इस्लामाबाद, 31 अगस्त : पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,162 हो गई है. देश बढ़ते पानी से विस्थापित हुए लाखों लोगों को बचाने और उनकी देखभाल करने के लिए संघर्ष कर रहा है. डीपीए समाचार एजेंसी ने अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा कि पीड़ितों में 384 बच्चे और 231 महिलाएं शामिल हैं. आने वाले दिनों में मरने वालों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है.

पाकिस्तान के 160 प्रशासनिक जिलों में से लगभग 116 में 3.3 करोड़ से अधिक लोग मानसून की बारिश से उत्पन्न बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, कम से कम 72 जिलों को आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है. वर्तमान में हजारों की संख्या में लोग बिना भोजन, साफ पानी, आश्रय और बुनियादी दवाओं के बिना रह रहे हैं. बाढ़ से 20 लाख एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई. जिससे कपास, चावल, खजूर, टमाटर, मिर्च और अन्य सब्जियों की फसल नष्ट हो गई है. यह भी पढ़ें : Pakistan: पाकिस्तान में बाढ़ से हालात बदतर, लाहौर के व्यापारियों ने मांगी भारत से सब्जी आयात की अनुमति

मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र ने पाकिस्तान की मदद के लिए 16 करोड़ डॉलर की आपातकालीन सहायता के लिए एक फ्लैश अपील जारी की. इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्वीट किया, "अगर आज हम हैं, तो कल कोई और हो सकता है. जलवायु परिवर्तन का खतरा वास्तविक है." पाकिस्तान के योजना मंत्री के अनुसार, बाढ़ से अर्थव्यवस्था को पहले ही लगभग 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, जो लंबे समय से उच्च चालू खाते और राजकोषीय घाटे और पुरानी ऊर्जा की कमी के कारण संघर्ष कर रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड