चीन: पाकिस्तानी महिला को चीनी पति ने उल्टा लटकाकर किया अत्याचार, वीडियो भी बनाया

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में इन दिनों लड़कियों से शादी करके चीन (China) ले जाने और फिर उनसे देह व्यापार कराने का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. जी हां एक खबर के अनुसार चीन से किसी तरह भागने में सफल रही कुछ महिलाओं ने पाकिस्तान पहुंचने के बाद वहां के खौफनाक मंजर का दर्द बयां किया.

प्रतीकात्मक तस्वीर, (Photo Credit: फाइल फोटो)

नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में इन दिनों लड़कियों से शादी करके चीन (China) ले जाने और फिर उनसे देह व्यापार कराने का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. जी हां एक खबर के अनुसार चीन से किसी तरह भागने में सफल रही कुछ महिलाओं ने पाकिस्तान पहुंचने के बाद वहां के खौफनाक मंजर का दर्द बयां किया. महिला ने बताया कि उसका पति घर पर पैसों के लिए ग्राहकों को लेकर आता था. मना करने पर उसे पीटता था और फिर एक दिन उल्टा टांगकर निर्वस्त्र कर दिया उसके बाद उसने उसके फोटोज खीचें और वीडियो बनाए. इस दौरान वह दर्द और पीड़ा से चीखती रही.

महिला के अनुसार अगर वह देह व्यापार के लिए मना करती थी तो यूज़ बहुत बुरी तरीके से पिटा जाता था. वहीं जब महिला ने अपने पति से पूछा कि तुम मुझे शादी करके लाए हो, तो पति ने जवाब दिया कि वह उसे पैसे देकर लाया है. वहीं महिला ने बताया जब उसने देह व्यापार के लिए मना किया तो उसके पति ने डॉक्टर को बुलाकर उसके शरीर से अंग निकालने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें- पिता ने बेटी को बेचा, पुलिस के रिपोर्ट लिखने से मना करने पर गैंगरेप पीड़िता ने अपने आपको जलाया जिंदा

इन सब घटनाओं को देखकर आखिरकार महिलाएं देह व्यापार के लिए तैयार हो गई और कुछ दिनों का वक्त मांगी. इसके बाद अकेले में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने का उन्हें मौका मिल गया. उन्होंने अपने घर वालों को पूरी बात बताई जिसके बाद परिवार वालों की ओर से शिकायत मिलने पर पाकिस्तान दूतावास और चीनी पुलिस ने कार्रवाई की और महिलाओं को अपने साथ ले गए. इसके बाद उन्हें पाकिस्तान वापस भेज दिया गया.

बता दें कि इन दिनों पाकिस्तान में लड़कियों से फर्जी शादी करके उनसे देह व्यापार कराने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है. पाकिस्तान की जांच एजेंसियों ने इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स