Pakistan Bans New Year Celebration: पाकिस्तान में नए साल के जश्न पर लगी रोक, गाजा के समर्थन में पीएम काकड़ का ऐलान

पाकिस्तान ने इस बार नए साल के सार्वजनिक जश्न पर सख्त पाबंदी लगा दी है. यह फैसला फिलिस्तीन के गाजा क्षेत्र में जारी तनाव और संघर्ष के प्रति एकजुटता के तौर पर लिया गया है.

इस्लामाबाद: नया साल आने की खुशियां मनाने को बेताब दुनिया के बीच एक अलग ही दृश्य देखने को मिला है. पाकिस्तान ने इस बार नए साल के सार्वजनिक जश्न पर सख्त पाबंदी लगा दी है. यह फैसला फिलिस्तीन के गाजा क्षेत्र में जारी तनाव और संघर्ष के प्रति एकजुटता के तौर पर लिया गया है. नए साल के जश्न पर रोक लगाने का यह फैसला पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार लिया गया है.

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक़ काकड़  ने यह घोषणा की. उन्होंने कहा, "गाजा में अपने भाइयों और बहनों की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए और उनसे एकात्मता दिखाने के लिए सरकार द्वारा नए साल के किसी भी आयोजन पर रोक लगाई जा रही है. हम इस मुश्किल समय में गाजा के लोगों के साथ खड़े हैं और उनकी शांति, न्याय और स्वतंत्रता की मांग का समर्थन करते हैं."

उन्होंने आगे कहा, "यह समय उत्सव का नहीं, बल्कि गंभीर चिंतन और प्रार्थना का है. गाजा में निर्दोष बच्चों और नागरिकों पर हो रहे अत्याचारों की निंदा करते हुए हमें शांति का संदेश फैलाना चाहिए."

इजरायल और हमाल के बीच कई महीनों से जंग जारी है. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि 7 अक्टूबर को इजरायल और हमास के बीच शत्रुता शुरू होने के बाद से गाजा पर इजरायल के हमलों में 21,320 फिलिस्तीनियों की मौतों हो चुकी है, जबकि 55,603 घायल हुए हैं. फ़िलिस्तीनी प्रिज़नर्स क्लब ने कहा है कि इज़रायली बलों ने 7 अक्टूबर से कब्जे वाले वेस्ट बैंक में 4,655 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Mumbai Local Mega Block on March 29: मुंबईकर ध्यान दें! वेस्टर्न-सेंट्रल लाइन पर रविवार को रहेगा मेगा ब्लॉक; यात्रा से पहले चेक करें ट्रेनों का पूरा शेड्यूल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त