पाकिस्तान: पाक पीएम इमरान खान ने रोटी और नान की कीमत में कटौती का दिया आदेश

पाकिस्तान में आम खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों में कमी लाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री इमरान खान ने देशभर में रोटी और नान की कीमतों में कटौती करने के निर्देश दिए हैं. प्रधानमंत्री ने बुधवार को कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति की एक बैठक बुलाई थी. वर्तमान में नान देश के विभिन्न शहरों में 12 से 15 रुपये तक बिक रही है.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान (Photo Credits : IANS)

इस्लामाबाद : पाकिस्तान (Pakistan) में आम खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों में कमी लाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने देशभर में रोटी और नान की कीमतों में कटौती करने के निर्देश दिए हैं. समाचार पत्र डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना मामलों पर प्रधानमंत्री की विशेष सहायक डॉ. फिरदौस अशिक अवान ने कहा, "प्रधानमंत्री इमरान खान ने कड़ा रुख अपनाते हुए नान और रोटी की बढ़ी कीमतों को उसकी मूल दरों पर लाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आदेश दिया है."

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को संघीय मंत्रिमंडल की एक बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद पूरे देश में नान और रोटी की कीमतों को उनकी पिछली दरों पर लाने का निर्णय लिया गया.

यह भी पढ़ें : अमेरिका का पाक पीएम इमरान खान को अल्टीमेटम, कहा- अब वादे करो पूरे

कैबिनेट की बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अवान ने कहा, "कैबिनेट बैठक के अलावा, प्रधानमंत्री ने गैस दरों के साथ नान और रोटी की दरों के संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की." उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बुधवार को कैबिनेट की आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) की एक बैठक बुलाई थी. इसका उद्देश्य खासकर तंदूरवालों के लिए गैस की दरों को कम करने के साथ गेहूं व आटे पर लगने वाले कर को कम करना था.

वर्तमान में नान देश के विभिन्न शहरों में 12 से 15 रुपये तक बिक रही है. डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, गैस के दाम और गेहूं के आटे की दरों में वृद्धि से पहले नान की कीमत आठ से 10 रुपये के बीच थी. इसी तरह से रोटी, जो फिलहाल 10 से 12 रुपये में उपलब्ध है. वह पहले सात से आठ रुपये में मिल रही थी.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट