विदेश

Accident In Australia: ऑस्ट्रेलिया में बस-कार के बीच जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 27 लोग घायल

ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी प्रांत क्वींसलैंड में रविवार को एक बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई.

Accident In Australia: ऑस्ट्रेलिया में बस-कार के बीच जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 27 लोग घायल
Road Accident (img: File photo)

Accident In Australia:  ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्वी प्रांत क्वींसलैंड में रविवार को एक बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है. ऑस्ट्रेलियाई एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना उत्तरी क्वींसलैंड तट पर ब्रूस हाईवे पर बोवेन के उत्तर में गुमलू के पास हुई. यह भी पढ़ें:- Accident Video: रूस में पुलिस स्टंट दौरान हादसा! शख्स के ऊपर गिरी कार, वीडियो आया सामने

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, क्वींसलैंड एम्बुलेंस सेवा के प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया को बताया कि 27 लोग घायल हुए हैं. इनमें से सात लोगों की हालत गंभीर है. ऑस्ट्रेलिया की एक न्यूज वेबसाइट, ऐसा माना जा रहा है कि अन्य लोग अभी भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के अंदर फंसे हुए हैं. रिपोर्ट कई पुलिस इकाइयों और अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम के साथ-साथ कई पैरामेडिकल दल घटनास्थल पर मौजूद हैं. दो बचाव हेलीकॉप्टरों को भी घटनास्थल पर भेजा गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2024 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).