पाकिस्तान दौरा नहीं करेगी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम, दिया सुरक्षा का हवाला

पीसीबी ने किवी बोर्ड से टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरान करने की दरख्वास्त की थी, जिसे एनजेडसी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर मना कर दिया

न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी (Photo Credits: Twitter @CricketAus)

वेलिंग्टन: न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की उनके देश का दौरा करने की अपील का खारिज कर दिया है. पीसीबी ने किवी बोर्ड से टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरान करने की दरख्वास्त की थी, जिसे एनजेडसी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर मना कर दिया. न्यूजीलैंड अक्टूबर-नवंबर में संयुक्त अरब अमिरात (यूएई) में पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही टी-20 मैचों की सीरीज खेल सकती है. हालांकि इस संबंध में कार्यक्रम की घोषणा नहीं हुई है.

पीसीबी को उम्मीद है कि वो न्यूजीलैंड को पाकिस्तान में टी-20 सीरीज खेलने के लिए राजी कर लेगी.

'न्यूजहब' ने एनजेडसी के चेयरमैन ग्रेग बार्केले के हवाले से लिखा है, "इसमें कोई शक नहीं है कि पीसीबी निराश होगा. वह न्यूजीलैंड जैसे देश का उनके देश में दौरा करने के माध्यम से अपने देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को बहाल करने की कोशिश में हैं. इसलिए वो हमारे मना करने से निराश होंगे, लेकिन वो अच्छे लोग हैं. मुझे लगता है कि वो हमारे फैसले को खुले दिल से स्वीकार करेंगे."

श्रीलंकाई टीम पर पाकिस्तान में 2009 में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में कई टीमों ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेली थी. मई-2015 में आखिरकार जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान का दौरा किया, लेकिन इस सीरीज के दौरान भी गद्दाफी स्टेडियम में एक छोटा से ब्लास्ट हो गया था.

पाकिस्तान ने क्रिकेट बहाली की फिर कोशिश की और फाफ डु प्लेसिस के नेतृत्व में वर्ल्ड इलेवन ने पाकिस्तान का दौरा किया. इसी साल अप्रैल में वेस्टइंडीज टीम भी पाकिस्तान के दौर पर तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने आई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Stats And Preview: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट