उत्तर कोरिया ने 2 और मिसाइलों का किया परीक्षण: दक्षिण कोरिया

उत्तर कोरिया ने दो अज्ञात मिसाइलों का परीक्षण किया है. दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि पिछले दो सप्ताह के अंदर उसका यह चौथा ऐसा लॉन्च है. उत्तर कोरिया का कहना है कि ये युद्धाभ्यास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ हुए समझौतों का उल्लंघन करते हैं.

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन और कोरिया उत्तर के नेता किम जोंग-उन (Photo Credits : IANS/Twitter)

प्योंगयांग : उत्तर कोरिया (North Korea) ने दो अज्ञात मिसाइलों का परीक्षण (Missile Test) किया है. दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि पिछले दो सप्ताह के अंदर उसका यह चौथा ऐसा लॉन्च है. बीबीसी की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया कि ये प्रक्षेपण दक्षिण ह्वांग्हे प्रांत से प्रायद्वीप के पूर्व में समुद्र में किए गए.

अमेरिका (America) ने कहा कि वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है और दक्षिण कोरिया (South Korea) और जापान (Japan) से चर्चा कर रहा है. उत्तर कोरिया ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया के बीच सोमवार को हुए सैन्य अभ्यास पर नाराजगी जताई है. उत्तर कोरिया का कहना है कि ये युद्धाभ्यास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तथा दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति मून जे-इन के साथ हुए समझौतों का उल्लंघन करते हैं.

यह भी पढ़ें : दक्षिण कोरिया के सेना ने दी जानकारी, कहा- उत्तर कोरिया ने दागी कम दूरी वाली अज्ञात मिसाइलें

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में दोनों सहयोगियों पर सैन्य अभ्यास को सही ठहराने के लिए साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि उनके आक्रमक बर्ताव को छिपाया नहीं जा सकता.

प्योंगयांग द्वारा परमाणु हथियारों के विकास तथा लगातार मिसाइल परीक्षणों के बाद उत्तर कोरिया पर अमेरिकी तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध लगाए गए हैं. उत्तर कोरिया ने पिछले शुक्रवार को एक परीक्षण किया था, जिसे दक्षिण कोरिया ने कहा कि था कि यह नए प्रकार की कम दूरी की मिसाइल प्रतीत हो रही है. दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अनुसार, इन दो मिसाइलों ने जापान के सागर में लक्ष्य भेदा था.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Wankhede Statdium Pitch Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा वानखेड़े स्टेडियम का प्रदर्शन, यहां जानें पिच रिपोर्ट और अन्य रोचक आंकड़े

\