उत्तर कोरिया ने समुद्र में चार मिसाइल दागीं, अमेरिका ने दो सुपरसोनिक बमवर्षक विमान भेजे

उत्तर कोरिया इस हफ्ते कई मिसाइल परीक्षण कर चुका है जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ा है. दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने शनिवार को कहा कि मिसाइलों ने उत्तर-पश्चिमी सागर की तरफ करीब 130 किलोमीटर की दूरी तय की.

missiles

उत्तर कोरिया इस हफ्ते कई मिसाइल परीक्षण कर चुका है जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ा है.

दक्षिण कोरिया के ‘ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ’ ने शनिवार को कहा कि मिसाइलों ने उत्तर-पश्चिमी सागर की तरफ करीब 130 किलोमीटर की दूरी तय की. उत्तर कोरिया ने इस सप्ताह समुद्र में 30 से अधिक मिसाइल दागी हैं जिनमें एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल है. इसके बाद उत्तरी जापान में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया था तथा इसने अपने क्षेत्र में जंगी विमान उड़ाए थे.

प्योंगयांग ने अपनी सैन्य कार्रवाई को उचित बताया है और कहा कि यह अमेरिका-दक्षिण कोरिया के संयुक्त वायु अभ्यास की प्रतिक्रिया में किया गया है. अमेरिका ने संयुक्त अभ्यास के अंतिम दिन दक्षिण कोरिया के आसमान में शनिवार को दो बी-1बी सुपरसॉनिक बमवर्षक विमानों को उड़ाया. माना जा रहा है कि यह उत्तर कोरिया के बढ़ते मिसाइल परीक्षणों के चलते उसे डराने के लिए किया गया.

दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि ‘‘विजिलेंट स्टॉर्म’’ संयुक्त वायु सेना अभ्यास के अंतिम दिन दो बी -1 बी बमवर्षकों के साथ चार अमेरिकी एफ -16 लड़ाकू विमानों और चार दक्षिण कोरियाई एफ -35 लड़ाकू विमान शामिल हुए. संयुक्त अभ्यास शनिवार को समाप्त हो गया.

दिसंबर 2017 के बाद पहली बार बमवर्षकों को कोरियाई प्रायद्वीप में तैनात किया गया. अभ्यास में लगभग 240 युद्धक विमान शामिल थे, जिसमें दोनों देशों के उन्नत एफ-35 लड़ाकू विमान शामिल थे.

उत्तर कोरिया के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार देर रात उन सैन्य कार्रवाइयों को ‘विजिलेंट स्टॉर्म’ की उचित प्रतिक्रिया के रूप में बताया है. मंत्रालय ने ‘विजिलेंट स्टॉर्म’ को अमेरिकी ‘‘सैन्य टकराव उन्माद’’ का प्रदर्शन बताया है.

मंत्रालय ने कहा कि उत्तर कोरिया ‘‘शत्रुतापूर्ण ताकतों’’ द्वारा उसकी संप्रभुता या सुरक्षा हितों का उल्लंघन करने के किसी भी प्रयास का पूरी मजबूती के साथ जवाब देगा. ‘विजिलेंट स्टॉर्म’ का समापन शुक्रवार को होना था, लेकिन सहयोगियों ने बृहस्पतिवार को उत्तर कोरिया द्वारा किये गये बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों के जवाब में इसकी समय सीमा शनिवार तक बढ़ाने का फैसला किया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी