विदेश

Nigeria Boat Accident: नाइजीरिया में नाव दुर्घटना के बाद 11 लोगों को बचाया गया, 21 लापता

नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी राज्य लागोस में दो नावों के टकराने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें 11 घायल व्यक्तियों को बचाया गया है और 21 अन्य अभी भी लापता हैं.

Nigeria Boat Accident: नाइजीरिया में नाव दुर्घटना के बाद 11 लोगों को बचाया गया, 21 लापता
Photo- Pixabay

अबुजा, 9 अक्टूबर : नाइजीरिया के दक्षिण-पश्चिमी राज्य लागोस में दो नावों के टकराने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें 11 घायल व्यक्तियों को बचाया गया है और 21 अन्य अभी भी लापता हैं. समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, मंगलवार को लागोस में पुलिस प्रवक्ता बेंजामिन हुंडेयिन ने बताया कि 16 यात्रियों और चालक दल को ले जा रही दो नौकाएं सोमवार रात को अमुवो-ओडोफिन स्थानीय सरकारी क्षेत्र के इमोर शहर में टकराने के बाद लैगून के बीच में पलट गईं.

हुंडेयिन के अनुसार, पीड़ितों में ज्यादातर व्यापारी थे. उन्होंने बताया कि आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम, जिसमें पारंपरिक और समुद्री पुलिस तथा स्थानीय गोताखोर शामिल थे, तेजी से मौके पर पहुंची और 11 घायल यात्रियों को बचाया गया. उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. यह भी पढ़ें : हिजबुल्ला ने इजराइल में रॉकेट हमले तेज किए

हुंडेयिन ने कहा कि अन्य पीड़ितों का पता नहीं चल सका, बचाव अभियान जारी है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है. आपको बताते चलें, नाइजीरिया में नाव दुर्घटनाएं आम होती जा रही हैं, जो अक्सर अधिक भार, प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों और संचालन में गलतियों के कारण होती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2024 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).