Nepal Bus Accident: नेपाल में लैंडस्लाइड के चलते दो बसें नदी में बहीं, 65 यात्री लापता, सर्च ऑपरेशन जारी- देखें वीडियो

नेपाल में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है. भूस्खलन के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं. दोनों बसों में लगभग 65 यात्री सवार बताए जा रहे हैं. इस हादसे पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल दुख जताया है.

काठमांडू, 12 जुलाई : नेपाल में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है. भूस्खलन के कारण दो बसें त्रिशूली नदी में बह गईं. दोनों बसों में लगभग 65 यात्री सवार बताए जा रहे हैं. इस हादसे पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल दुख जताया है.

चितवन के जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि हम घटना स्थल पर हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. लगातार हो रही बारिश की वजह से रेस्क्यू में बाधा आ रही है. बता दें कि इन दिनों नेपाल में मूसलाधार बारिश हो रही है. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के विधायकों से विजन डाॅक्यूमेंट बनाने को कहा

पुलिस के अनुसार, काठमांडू जा रही एंजेल बस में 24 और गणपति डीलक्स बस में 41 लोग सवार थे. हालांकि, गणपति डीलक्स में सवार तीन यात्री बस के नदी में बहने से पहले कूदने में सफल रहे. यह हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ.

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने हादसे में दुख जताया है. पीएम ने एक्स पर पोस्ट किया, "नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन के कारण दो बसों के नदी बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट, देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं. मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं."

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\