विदेश

इंडोनेशिया में बाढ़ से 40 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, कई लापता

इंडोनेशिया (Indonesia) के पापुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए हैं....

इंडोनेशिया में बाढ़ से 40 से ज्यादा लोगों की हुई मौत, कई लापता
इंडोनेशिया में आई बाढ़ (Photo Credit- Twitter)

जकार्ता:  इंडोनेशिया (Indonesia) के पापुआ प्रांत में अचानक आई बाढ़ से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए हैं. आपदा विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. मूसलाधार बारिश के कारण जयापुरा जिले के कई गांवों में शनिवार को शाम लगभग छह बजे बाढ़ आ गई थी.

प्रांतीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के आपातकाली इकाई के प्रमुख कोरी सिंबोलन ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि, 21 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. सिंबोलन ने कहा कि दर्जनों घरों, इमारतों और पुलों के नष्ट होने के कारण लगभग 3,000 लोगों को घर छोड़कर कहीं अन्य शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा.

यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया विमान हादसा: खोजी दलों ने लॉयन एयरक्राफ्ट का ‘Cockpit Voice Recorder’ किया बरामद

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के सुतोपो पुर्वो नुग्रोहो ने कहा कि नदी के ऊपर भूस्खलन होने से नदी में मिट्टी इकट्ठी हो गई थी जिससे पानी का बहाव रुक गया था. हालिया बारिश के कारण मिट्टी बह जाने से यह बाढ़ आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 17, 2019 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).