पाकिस्तान: मोहम्मद अली जिन्ना की मजार के सामने लड़की के नृत्य पर विवाद

पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की कराची स्थित मजार के सामने एक लड़की के जोरदार नृत्य का वीडियो वायरल हुआ है. 'एक्सप्रेस न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की सफेद परिधान में जिन्ना की मजार के सामने संगमरमर के फर्श पर नृत्य कर रही है

मोहम्मद अली जिन्ना ( फोटो क्रेडिट - Wikimedia Commons )

कराची: पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की कराची स्थित मजार के सामने एक लड़की के जोरदार नृत्य का वीडियो वायरल हुआ है.  'एक्सप्रेस न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की सफेद परिधान में जिन्ना की मजार के सामने संगमरमर के फर्श पर नृत्य कर रही है.  लड़की ने चेहरे के बड़े हिस्से को सफेद कपड़े से ढांक रखा है, इसलिए उसकी शक्ल वीडियो में साफ नजर नहीं आ रही है.

यह नृत्य सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर के निशाने पर है. इसके विरोध में लगातार ट्वीट किए जा रहे हैं.  उनका कहना है कि लोगों को खुद सोचना चाहिए कि क्या यह जगह इस तरह के काम के लिए सही है। मजार पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर काम में लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है.  यह भी पढ़े: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय: जिन्ना की तस्वीर हटाने को लेकर पेश होगा प्रस्ताव

उनका कहना है कि सुरक्षाकर्मियों को यह टिक टॉक वीडियो बनाने से रोकना चाहिए था. एक महिला यूजर ने लिखा, "शायद लड़की का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। लगता है, मजार पर कुछ खाने को मांग रही है. एक अन्य यूजर ने लिखा, "अफसोस, एक राष्ट्र के रूप में हम कितना गिर चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स