विदेश

California Shooting VIDEO: अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारी गोलीबारी, बंदूकधारी सहित 4 लोगों की मौत

कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी में बाइकर्स बार में गोलीबारी में एक बंदूकधारी सहित कम से कम चार लोग मारे गए.

California Shooting VIDEO: अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारी गोलीबारी, बंदूकधारी सहित 4 लोगों की मौत
(Photo Credit : Twitter)

सैक्रामेंटो, 24 अगस्त: कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी में बाइकर्स बार में गोलीबारी में एक बंदूकधारी सहित कम से कम चार लोग मारे गए. स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी. 'द ऑरेंज काउंटी रजिस्टर' अखबार के अनुसार, लॉस एंजिल्स शहर से लगभग 90 किलोमीटर दक्षिण में ट्रैबुको कैन्यन के एक बार में बड़े पैमाने पर गोलीबारी हुई.

घटना में घायल हुए छह अन्य लोग अस्पताल में हैं. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रारंभिक रिपोर्टों में शूटर सहित चार लोगों के जाने की खबर है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसा माना जाता है कि गोली चलाने वाला क्षेत्र के बाहर का एक पूर्व कानून प्रवर्तन अधिकारी था. इस बीच, केसीएलए न्यूज ने बताया कि सूत्रों ने घटनास्थल पर रिस्पॉन्स टीम द्वारा शूटर को मार गिराने की बात कही है.

केसीएलए न्यूज ने कहा कि माना जाता है कि यह घटना सेवानिवृत्त कानून प्रवर्तन अधिकारी और उनकी पत्नी के बीच घरेलू विवाद के बाद हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).