Mark Carney: कनाडा के नए PM बने मार्क कार्नी, अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारना होगी पहली चुनौती

मार्क कार्नी ने शुक्रवार को कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, जिससे देश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हुआ. उन्होंने जस्टिन ट्रूडो का स्थान लिया, जिन्होंने जनवरी में इस्तीफा दिया था.

Mark Carney | X

मार्क कार्नी ने शुक्रवार को कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली, जिससे देश की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हुआ. उन्होंने जस्टिन ट्रूडो का स्थान लिया, जिन्होंने जनवरी में इस्तीफा दिया था. कार्नी, एक पूर्व केंद्रीय बैंकर, ने बैंक ऑफ कनाडा और बैंक ऑफ इंग्लैंड के गवर्नर के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं, जहां उन्होंने वैश्विक आर्थिक संकट और ब्रेक्सिट जैसी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मार्क कार्नी का नया मंत्रिमंडल ट्रूडो के कैबिनेट के आकार का लगभग आधा हो सकता है. रिपोर्ट में बताया गया था कि उनके मंत्रिमंडल में 15 से 20 मंत्री होने की उम्मीद है, जबकि ट्रूडो के मंत्रिमंडल में 37 मंत्री थे.

अमेरिका से रिश्ते सुधारने की चुनौती

प्रधानमंत्री पद संभालते ही कार्नी के सामने अमेरिका के साथ बिगड़ते संबंधों की चुनौती है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडाई स्टील और एल्युमिनियम पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया है और अन्य कनाडाई उत्पादों पर भी भारी शुल्क लगाने की धमकी दी है. इसके अलावा, ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका में मिलाने की बात भी कही है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है.

इन चुनौतियों के बीच, कार्नी का मुख्य उद्देश्य अमेरिका के साथ संबंध सुधारना और कनाडा की संप्रभुता की रक्षा करना होगा. उनकी आर्थिक विशेषज्ञता और संकट प्रबंधन कौशल से उम्मीद है कि वे इन समस्याओं का समाधान निकालेंगे और देश को स्थिरता प्रदान करेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Score Update: दिल्ली में कनाडा बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी कनाडा, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\