विदेश

London Heathrow Airport: हीथ्रो एयरपोर्ट पर बिजली सप्लाई रुकने से एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि लंदन हीथ्रो से आने और जाने वाली उसकी उड़ाने बाधित हो गई हैं. लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है.

London Heathrow Airport: हीथ्रो एयरपोर्ट पर बिजली सप्लाई रुकने से एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित
Air India Flight | PTI

नई दिल्ली, 21 मार्च : देश की सबसे बड़ी एयरलाइन एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि लंदन हीथ्रो से आने और जाने वाली उसकी उड़ाने बाधित हो गई हैं. लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट को एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है. शहर के पश्चिमी हिस्से में एक सबस्टेशन में आग लगने की वजह से बिजली सप्लाई रुक गई. इससे 16,000 से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई.

एयर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि मुंबई से लंदन हीथ्रो जाने वाली एआई129 मुंबई लौट रही है और दिल्ली से आने वाली एआई161 को फ्रैंकफर्ट की ओर मोड़ दिया गया है. एयरलाइन ने कहा, "आज सुबह की एआई111 सहित लंदन हीथ्रो से आने-जाने वाली हमारी सभी उड़ानें 21 मार्च के लिए रद्द कर दी गई हैं. जैसे ही हमारे पास अधिक जानकारी होगी, हम अपडेट जारी करेंगे." हालांकि, एयरलाइन ने आगे कहा कि लंदन गैटविक जाने वाली उड़ानों पर इसका असर नहीं पड़ेगा. यह भी पढ़ें : जिम्नास्टिक: प्रणति नायक ने एफआईजी विश्व कप में वॉल्ट फाइनल के लिए क्वालीफाई किया

लंदन हीथ्रो एयरपोर्ट ने एक एक्स पोस्ट में यात्रियों को यात्रा न करने और आगे की जानकारी के लिए एयरलाइनों से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी है. एयरपोर्ट की ओर से कहा गया, "एयरपोर्ट को बिजली सप्लाई करने वाले एक इलेक्ट्रिकल सबस्टेशन में आग लगने की वजह से हीथ्रो में बिजली की काफी कमी है. हमारे यात्रियों और सहकर्मियों की सुरक्षा को बनाए रखने के लिए हीथ्रो 21 मार्च को रात 11.59 बजे तक बंद रहेगा." रिपोर्ट्स के अनुसार, संभावित खतरे को भांपते हुए कई उड़ानों को पहले ही डायवर्ट कर दिया गया है.

रिपोर्टों में बताया गया कि स्कॉटिश और दक्षिणी बिजली नेटवर्क की ओर से कहा गया कि आग नॉर्थ हाइड सबस्टेशन में लगी थी और आपातकालीन सेवाएं मौके पर थीं. यह बिजली नेटवर्क मध्य और दक्षिणी इंग्लैंड के साथ-साथ उत्तरी स्कॉटलैंड में लगभग चार मिलियन घरों को बिजली की सप्लाई करता है. हीथ्रो यूके का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है, जो हर दिन लगभग 1,300 लैंडिंग और टेक-ऑफ को संभालता है. विगत वर्ष इसके टर्मिनल्स से 83.9 मिलियन यात्री गुजरे थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2025 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).